फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: Blast in a Oxygen plant in Barabanki.

Barabanki:ऑक्सीजन प्लांट में हुए भीषण धमाके में मजदूर के चीथड़े उड़े, रेस्क्यू शुरू

Mon, 13 May 2024 02:06 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 May 2024 02:06 PM IST
सार

बाराबंकी के सफेदाबाद में एक ऑक्सीजन प्लांट में हुए धमाके में एक मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया। प्लांट में सिलिंडर में ऑक्सीजन रिफिलिंग का काम किया जा रहा था।

विज्ञापन
Barabanki: Blast in a Oxygen plant in Barabanki.
barabanki - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी शहर कोतवाली क्षेत्र के सफेदाबाद के पास एक ऑक्सीजन गैस प्लांट में सोमवार दोपहर भीषण विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि प्लांट का टिन शेड उड़ गया और उसमें काम कर रहा एक मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गया। आसपास दहशत फैल गई। पुलिस व फायर ब्रिगेड द्वारा रेस्क्यू किया जा रहा है।
विज्ञापन


सफेदाबाद के निकट सारंग प्लास्टिक प्राइवेट लिमिटेड नामक ऑक्सीजन प्लांट पर सिलिंडर की रिफिलिंग होती है। रोज की तरह सोमवार दोपहर भी काम चल रहा था। इस दौरान प्लांट में अचानक तेज विस्फोट हुआ जिससे आसपास के लोग दहल गए। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो प्लांट का टिन शेड उड़ चुका था। मलबा तीन-चार सौ मीटर की दूरी तक बिखरा था।
विज्ञापन


प्लांट में काम करने वाले मजदूर केशव राम ने बताया कि जिस जगह विस्फोट हुआ वहां पर मनेरा गांव का लालजी नामक श्रमिक काम कर रहा था। जो विस्फोट की चपेट में आया और उसके चीथड़े उड़ गए। घटना के करीब आधा घंटा बाद शहर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रेस्क्यू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed