{"_id":"699aff5478f2abbb2a0bceab","slug":"barabanki-bail-application-of-sp-spokesperson-manoj-yadav-approved-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: सपा प्रवक्ता मनोज यादव की जमानत अर्जी मंजूर, छेड़छाड़ और हत्या की धमकी का था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: सपा प्रवक्ता मनोज यादव की जमानत अर्जी मंजूर, छेड़छाड़ और हत्या की धमकी का था आरोप
Sun, 22 Feb 2026 06:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Feb 2026 06:36 PM IST
सार
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव उर्फ बबलू को एक विधवा महिला से छेड़छाड़ और उसके पुत्र की हत्या की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अदालत में जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन
सपा प्रवक्ता मनोज यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जेल में बंद समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव उर्फ बबलू की जमानत अर्जी अदालत ने स्वीकार कर ली है। पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश एससी एसटी कोर्ट नीतीश राय ने आरोपी को 75-75 हजार की दो जमानत दाखिल करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
13 फरवरी को सफदरगंज थाना क्षेत्र की एक विधवा महिला से छेड़छाड़ और उसके पुत्र की हत्या की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सपा प्रवक्ता मनोज यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
इस कार्रवाई से एक दिन पहले ही मनोज यादव की पत्नी ने लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार थाने में उनके लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
सुनवाई करते हुए अदालत ने अभियुक्त को जमानत पर छोड़े जाने की शर्तें लगाते हुए कहा की अभियुक्त विवेचना में सहयोग करेगा। सुनवाई के दौरान साक्ष्य से छेड़छाड़ नहीं करेंगे तथा अभियोजन पक्ष के गवाहों पर दबाव नहीं बनाएंगे। अब जेल में बंद सपा प्रवक्ता की रिहाई हो जाएगी।
विज्ञापन