फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   barabanki and devipatan dipo bus will run from awadh bus station

लखनऊ: लखनऊ में अवध स्टेशन से चलेंगी देवीपाटन व बाराबंकी डिपो की बसें, कैसरबाग से घटेगी भीड़

Fri, 17 Feb 2023 09:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
barabanki and devipatan dipo bus  will run from  awadh bus station
लखनऊ। जाम की समस्या से राहत के लिए कैसरबाग बस अड्डे से बसों की संख्या कम की जाएगी। इसे लेकर नई व्यवस्था बनाई गई है, जिसमें बाराबंकी डिपो व देवीपाटन मंडल की बसें कमता स्थित अवध बस स्टेशन से चलाई जाएंगी। परिवहन निगम की अपर प्रबंध निदेशक अन्नपूर्णा गर्ग ने इसका आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

कैसरबाग और उसके आसपास के इलाके में बस अड्डे के कारण दिनभर जाम रहता है। इसे दूर करने का कई बार प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब यहां से चलने वाली बसों की संख्या कम करने का आदेश अपर प्रबंध निदेशक ने जारी किया है। इसके तहत अब देवीपटन डिपो की बसें सुबह नौ शाम छह बजे तक अवध बस स्टेशन से चलेंगी। इसी तरह बाराबंकी डिपो की जो बसें बलरामपुर, गोंडा, बहराइच व उतरौला से आती हैं, वे भी अवध बस स्टेशन पर ही आएंगी और वहीं से जाएंगी। यह व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed