{"_id":"68490d79761532384807c9a6","slug":"barabanki-an-eight-year-old-girl-died-and-two-were-injured-after-being-hit-by-a-speeding-pickup-2025-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर एक आठ साल की बच्ची की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आकर एक आठ साल की बच्ची की मौत, दो घायल
Wed, 11 Jun 2025 10:30 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, टिकैतनगर (बाराबंकी)
अमर उजाला नेटवर्क, टिकैतनगर (बाराबंकी)
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 11 Jun 2025 10:30 AM IST
सार
बाराबंकी के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में आठ वर्षीय बच्ची की दुर्घटना में मौत हो गई। वह अपनी दो सहेलियों के साथ टहलने के लिए निकली थी।
विज्ञापन
दुर्घटना में मृत बच्ची।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह टहलने निकली तीन बच्चियों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दो अन्य को सीएचसी भेजा गया। दुर्घटना कर भाग रहे वाहन को पुलिस ने पीछा कर 12 किलोमीटर दूर बदोसराय से पकड़ा लेकिन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने वाहन मालिक को हिरासत में ले लिया है। घटना बुधवार सुबह 5:30 बजे की है। टिकैतनगर कस्बे के मोहल्ला सरावगी के निवासी राधे कनौजिया की पुत्री पलक (8 वर्ष) अपनी दो सहेलियां राजू की पुत्री रानी (8 वर्ष) और धनीराम की बेटी शिवांशी (9 वर्ष) के साथ टहलने के लिए निकली थी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बताया कि टिकैतनगर दरियाबाद मार्ग पर कोतवाली के सामने बने भगत सिंह पार्क में खेलने के बाद बच्चियां निकली और सड़क पर टिकैतनगर थाने के पास पहुंची ही थी कि पीछे की ओर से डीजे साउंड लादकर आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पलक को रौंद दिया। अन्य दोनों बच्चियां भी चपेट में आकर सड़क पर गिरकर तड़फने लगीं।
विज्ञापन
घटना थाने के सामने हुई इसलिए पुलिस तत्काल अपने वाहन से तीनों बच्चियों को सीएचसी टिकैतनगर लेकर पहुंची। जहां पर पलक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अन्य दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। दुर्घटना कर भाग रहे पिकअप वाहन को पुलिस ने दौड़ा कर कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के पास गांव से पड़कर वाहन मालिक को थाने ले आई लेकिन चालक मौके से फरार होगी चुका था। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। कोतवाल रत्नेश पांडे ने बताया कि बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन को पकड़ लिया गया है । मालिक भी हिरासत में है।