फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Barabanki: 25 thousand reward Shahid arrested in Mukhtar's ambulance case, search continues for one of the 13 gangster accused

बाराबंकी : मुख्तार के एंबुलेंस मामले में 25 हजार का ईनामी शाहिद गिरफ्तार, गैंगेस्टर के 13 आरोपियों में एक की तलाश जारी

Thu, 07 Apr 2022 07:44 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज़ एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज़ एजेंसी, बाराबंकी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 07 Apr 2022 07:44 PM IST
सार

पुलिस ने जेल से बाहर आठ आरोपियों में अस्पताल संचालिका डा. अलका राय व शेषनाथ राय समेत छह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मगर, मो. शाहिद व मो. जाफरी फरार चल रहे थे। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने दोनों अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
Barabanki: 25 thousand reward Shahid arrested in Mukhtar's ambulance case, search continues for one of the 13 gangster accused
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मो. शाहिद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी के चर्चित एंबुलेंस प्रकरण में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमें के ईनामियां दो वांछित आरोपियों में से एक को नगर कोतवाली की पुलिस टीम ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि एक अन्य की तलाश कर रही है। इन दोनों पर दो दिन पहले एसपी ने 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।

विज्ञापन


मुख्तार अंसारी के पंजाब जेल मे बंद होने के दौरान अदालत से लाने व ले जाने के लिए प्रयोग की जा रही एंबुलेंस का फर्जी दस्तावेज से कराया गया पंजीकरण बाराबंकी का पाया गया था। इस पर करीब एक साल पहले नगर कोतवाली में मुख्तार अंसारी समेत 13 पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस ने 4 अप्रैल 2021 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। इस मामले में आठ आरोपी अदालत से जमानत पर छूट गए शे। 25 मार्च को पुलिस ने नगर कोतवाली में माफिया मुख्तार अंसारी समेत 13 गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इसमें से पुलिस ने जेल से बाहर आठ आरोपियों में अस्पताल संचालिका डा. अलका राय व शेषनाथ राय समेत छह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मगर, मो. शाहिद व मो. जाफरी फरार चल रहे थे। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने दोनों अपराधियों पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। इस पर बृहस्पतिवार को नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्या की टीम ने नगर कोतवाली के मोहम्मदपुर चौकी क्षेत्र से गाजीपुर निवासी मो. शाहिद को गिरफ्तार कर लिया। जिसे चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में अभी ईनामी अपराधी मो.जाफरी की गिरफ्तारी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed