{"_id":"60dc0b66270c562e7f17f6e3","slug":"barabanki-25-thousand-reward-mukhtar-s-henchman-mujahid-arrested-accused-in-ambulance-registration-case-at-fake-address","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी : 25 हजार का इनामी मुख्तार का गुर्गा मुजाहिद गिरफ्तार, फर्जी पते पर एम्बुलेंस पंजीकरण मामले में है आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी : 25 हजार का इनामी मुख्तार का गुर्गा मुजाहिद गिरफ्तार, फर्जी पते पर एम्बुलेंस पंजीकरण मामले में है आरोपी
Wed, 30 Jun 2021 03:34 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 30 Jun 2021 03:34 PM IST
सार
आरोपी मुख्तार का काफी करीबी होने के साथ उसका काम देखता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि मुख्तार के एम्बुलेंस चालक सलीम निवासी गाजीपुर को एसटीएफ ने मंगलवार की रात लखनऊ से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
शोएब उर्फ मुजाहिद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फर्जी तरीके से जिले में एंबुलेंस पंजीकरण कराने के मामले में फरार बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गिरोह के एक सदस्य को शहर कोतवाली पुलिस पकड़ने में कामयाबी हासिल किया। आरोपी के खिलाफ 25000 का इनाम घोषित था पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी गैंग का खास गुर्गा व 25 हजार का इनामी बदमाश शोएब उर्फ मुजाहिद निवासी मिर्जा जलालपुर कस्बा खास, थाना घोसी जिला मऊ को शहर कोतवाल पंकज सिंह, इसँपेक्टर महेंद्र सिंह, मार्कण्डेय सिंह, अरुण सरोज आदि की टीम ने बुधवार की सुबह शहर इलाके के जैदपुर बाईपास से गिरफ्तार किया है। मुख्तार अंसारी की फर्जी तरीके से बाराबंकी में एम्बुलेंस पंजीकरण कराने के मामले में यह आरोपी है।
विज्ञापन
आरोपी मुख्तार का काफी करीबी होने के साथ उसका काम देखता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बता दें कि मुख्तार के एम्बुलेंस चालक सलीम निवासी गाजीपुर को एसटीएफ ने मंगलवार की रात लखनऊ से गिरफ्तार किया था। एम्बुलेंस मामले अब तक 6 लोग पकड़े जा चुके है।
विज्ञापन