{"_id":"5ca255bcbdec22141835411e","slug":"barabanki-13-lakh-cash-found-during-checking-returned-after-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी : चेकिंग में बरामद हुए 13 लाख रुपये, जांच के बाद लौटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी : चेकिंग में बरामद हुए 13 लाख रुपये, जांच के बाद लौटाया
Mon, 01 Apr 2019 11:47 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बाराबंकी
Published by: Amulya Rastogi
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
कैश बरामद
- फोटो : amar ujala
उड़नदस्ता की एक टीम ने शहर के रामनगर तिराहे पर एक वाहन से करीब 13 लाख से अधिक की धनराशि बरामद की। मौके पर एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय व कोतवाली पुलिस ने धनराशि को कब्जे में लेकर कोतवाली में संबंधितों से पूछतांछ की। दस लाख से अधिक की धनराशि होने पर इसकी सूचना आयकर विभाग की भी दी गई। जांच के बाद आयकर विभाग ने यह धनराशि एक पेट्रोल पंप की पाए जाने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
सोमवार को रामनगर तिराहे पर उड़नदस्ता की टीम ने चेकिंग के दौरान एक लग्जरी वाहन से एक बैग में 13 लाख छह सौ की नगदी बरामद। और इसकी सूचना अपने आलाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर अभय कुमार पांडेय ने धनराशि को संदिग्ध मानकर उसे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया।
आयकर अधिकारियों ने जांच के दौरान धनराशि एक पेट्रोल पंप के होने की पाई। इनकम टैक्स अधिकारियों ने पंप के बैंक स्टेटमेंट, डिपॉजिट स्लिप व पिछले दो दिनों का स्टॉक व अन्य अभिलेखों की जांच की और मामला सही पाया। पंप के संबंधित कर्मचारियों के बयान के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रशासन द्वारा करीब 13 लाख से अधिक की धनराशि बरामद किए जाने की सूचना मिली थी। जांच की गई। जिसमें बरामद धनराशि पेट्रोल पंप का होना पाया गया है। पंप के कर्मचारियों के बयान लेकर धनराशि छोड़ दी गई है।
जेपी सिंह, आयकर अधिकारी,बाराबंकी।