फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bar code for uptu examination copies

UPTU: ऐसे रुकेगा नंबर बढ़वाने का दोनंबरी खेल

Tue, 08 Apr 2014 02:07 PM IST
आशीष्ा त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ
आशीष्ा त्रिवेदी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 08 Apr 2014 02:07 PM IST
विज्ञापन
bar code for uptu examination copies

उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) की कॉपियों में अब हेराफेरी करने की बिल्कुल गुंजाइश नहीं होगी।

विज्ञापन


न तो परीक्षक को पता चल पाएगा कि वे किस स्टूडेंट की कॉपी जांच रहा है और न ही स्टूडेंट पता लगा पाएगा कि उसकी कॉपी कहां चेक हो रही है।


परीक्षा कॉपियों की कोडिंग और डी-कोडिंग का मैन्युअल काम अब नहीं होगा। परीक्षा की सभी कॉपियों पर अब इंटेलीजेंट केरेक्टर रिकॉग्नेशन (आईसीआर) बार कोड डाला जाएगा।

इस बार कोड की डी-कोडिंग भी ऑनलाइन यूपीटीयू प्रशासन ही अपनी मॉस्टर फाइल से करेगा। इससे दूसरा फायदा यह होगा कि स्टूडेंट की कॉपियों का मूल्यांकन होने के बाद रिजल्ट तैयार करने का काम भी जल्दी हो सकेगा।

विज्ञापन


यानी, स्टूडेंट को अब रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार भी नहीं करना होगा। कहीं पर रोलनंबर का झंझट ही नहीं रहेगा।

ऐसे में अब सेमेस्टर परीक्षाओं में कॉपियां पूरी तरह गोपनीय हो जाएंगी। इसके बाद हमें कॉपियों की कोडिंग से डी-कोडिंग करना भी बेहद आसान होगा।

वे कहते हैं कि रिजल्ट निकालने के काम में अब हमें आसानी होगी। अभी तक रिजल्ट निकालने में काफी मेहनत करनी पड़ती है लेकिन आगे यह काम बेहद आसान हो जाएगा।

परीक्षा की कॉपियां ढूंढ़ना भी होगा आसान

कॉपियों में आईसीआर बार कोड होने के कारण अब स्टूडेंट्स की कॉपियां ढूंढ़ने में भी आसानी होगी। चैलेंज इवैल्यूएशन और सूचना के अधिकार के तहत अभी स्टूडेंट कॉपियां देखने आते हैं तो उन्हें एक निश्चित समय दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी उन्हें कम से कम दो बार चक्कर लगाना पड़ता है। यूपीटीयू से जुड़े इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कॉलेजों के स्टूडेंट्स को कॉपियां दिखाना चुनौती भरा काम है लेकिन अब नई व्यवस्था के बाद स्टूडेंट्स की कॉपियां बंडलों में से ढूंढना भी बहुत आसान हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed