{"_id":"66f9a2437b957105820c3704","slug":"banks-will-remain-closed-for-8-days-in-october-digital-banking-will-provide-relief-lucknow-news-c-13-1-lko1021-895102-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अक्तूबर में 8 दिन बंद रहेंगे बैंक, डिजिटल बैंकिंग देगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अक्तूबर में 8 दिन बंद रहेंगे बैंक, डिजिटल बैंकिंग देगी राहत
विज्ञापन
लखनऊ। गांधी जयंती, दशहरा, दीपावली के साथ ही रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार की छुट्टियां मिलाकर अक्तूबर में कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में नकदी की व्यवस्था पहले से कर लेना सुविधाजनक रहेगा। हालांकि, डिजिटल बैंकिंग से लेनदेन जारी रहेगा।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि अक्तूबर में त्योहारों की वजह से देशभर में 15 दिन बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। इसकी सूची आरबीआई की ओर से जारी की गई है। हालांकि, लखनऊ में बैंक कुल 8 दिन बंद रहेंगे। इससे ग्राहकों को कुछ राहत होगी। राजधानी में राष्ट्रीयकृत बैंकों की 905 शाखाएं हैं। 990 एटीएम हैं। अब हर छोटे-बडे़ दुकानदार डिजिटल लेनदेन स्वीकार कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को नकदी जैसी समस्या नहीं होगी।
लखनऊ में कब-कब बैंकों में रहेगी छुट्टी
2 अक्तूबरः गांधी जयंती
6 अक्तूबरः रविवार
12 अक्तूबरः दूसरा शनिवार व दशहरा को लेकर अवकाश
13 अक्तूबरः रविवार
20 अक्तूबरः रविवार
26 अक्तूबरः चौथा शनिवार
27 अक्तूबरः रविवार
31 अक्तूबरः दीपावली
( नोट: आरबीआई ने दशहरा का अवकाश 11-12 अक्तूबर को घोषित कर रखा है। हालांकि 11 को दशहरा का अवकाश प्रदेश के बैंकों में नहीं रहेगा। )