{"_id":"690d0ff2522ca1657509b8a2","slug":"banks-will-give-priority-loans-to-flat-buyers-of-housing-development-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1460545-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आवास विकास के फ्लैट खरीदारों को प्राथमिकता पर लोन देंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आवास विकास के फ्लैट खरीदारों को प्राथमिकता पर लोन देंगे बैंक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद
अब बैंक भी आवास विकास के फ्लैट खरीदारों को कर्ज और जानकारी देने में मदद करेंगे। इस संबंध में बृहस्पतिवार को बैंक प्रतिनिधियों के साथ आवास आयुक्त बलकार सिंह ने बैठक की।
उप आवास आयुक्त चंदन पटेल ने बताया कि बैंक प्रतिनिधियाें ने कहा है कि वह अपने-अपने बैंक में आवास विकास परिषद के फ्लैटों की खरीद पर दी जा रही 15 प्रतिशत छूट का बोर्ड लगाएंगे। खरीदारों को होम लोन देने में भी प्राथमिकता देंगे। आवास आयुक्त बलकार सिंह ने कहा कि बैंकों को यदि परिषद से कोई जानकारी या एनओसी चाहिए तो वह भी आवंटी के जरिये उपलब्ध कराई जाएगी। छूट को लेकर लोगों में काफी रुझान है और फ्लैटों की लगातार बुकिंग हो रही है। छूट की यह योजना 31 जनवरी तक चलेगी। जो खरीदार 60 दिन में पूरी रकम जमा करेंगे, उन्हें 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। आवंटन पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किया जा रहा है। यह छूट परिषद की सभी योजनाओं के फ्लैटों पर लागू है। बैठक में एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, आईडीएफसी और पीएनबी के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
लोन में आए अड़चन तो परिषद करेगा मदद
उप आवास आयुक्त चंदन पटेल ने कहा कि यदि कोई बैंक होम लोन देने में आनाकानी करे तो आवंटी परिषद में संबंधित योजना के अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। यदि आवंटी लोन के लिए पात्रता की सभी शर्तें पूरी करता है तो कर्ज दिलवाने में पूरी मदद की जाएगी।