फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank Manager died in road accident

कार के उड़े परखचे, यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक की मौत

Sun, 30 Oct 2022 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Bank Manager died in road accident
उन्नाव में कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कार सवार इरफान बेग (42) की मौत हो गई। बालागंज के मोमिननगर निवासी इरफान विभूतिखंड स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में शाखा प्रबंधक थे।
विज्ञापन

वे कार से कानपुर स्थित ससुराल से लौट रहे थे। कंटेनर की टक्कर से कार के परखचे उड़ गए। हादसे की सूचना पर परिवार में रोना-पीटना मच गया। इसके अलावा दुर्घटना में कंटेनर चालक व क्लीनर भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन

दीपावली की छुट्टियां होने पर इरफान बेग कानपुर स्थित ससुराल गए थे। शनिवार सुबह वापसी के दौरान उन्नाव स्थित सोहरामऊ के रसूलपुर गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार खाली कंटेनर ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में इरफान के अलावा कंटेनर चालक देवरिया निवासी तूल वारिस (35) और क्लीनर रंजीत (25) घायल हो गया।
पुलिस सभी को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टर ने इरफान को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शाखा प्रबंधक के मोबाइल से पुलिस व परिवारीजनों को सूचना दी गई। इरफान के पिता अहमद हसन और छोटा भाई रिजवान बेग सोहरामऊ थाने पहुंचे। (इनपुट : उन्नाव)
हादसे की सूचना पर घर में मचा रोना-पीटना
सड़क हादसे में इरफान की मौत की सूचना मिलते ही कैंपल रोड स्थित घर में कोहराम मच गया। पड़ोसियों को सूचना मिली तो अवाक् रह गए और गम में डूबे परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे। उधर, दिल्ली से पत्नी शाहिना व दोनों बच्चे भी शाम को पहुंच गए। चचेरे भाई मोइन बेग ने बताया कि इरफान विभूतिखंड स्थित यूनियन बैंक शाखा में प्रबंधक के पद पर तैनात थे। पत्नी व बच्चे दिल्ली के जामिया-मीलिया इलाके में रहते हैं। शनिवार-रविवार को भाईजान दिल्ली चले जाते थे, लेकिन दीपावली की छुट्टी होने पर पिछले शनिवार को कानपुर के रावतपुर इलाके में स्थित ससुराल चले गए थे। छुट्टियां खत्म होने पर शनिवार सुबह लखनऊ लौट रहे थे और सोहरामऊ के पास हादसे का शिकार हो गए। देर शाम परिजनों ने इरफान को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।

बच्चों को कैसे समझाएं कि उनके अब्बा अब कभी नहीं आएंगे
मोइन ने बताया कि हादसे के दौरान इरफान की पत्नी शाहीना 11 साल के बेटे अस्फान बेग व 13 वर्षीय इनाया के साथ दिल्ली में थीं। सूचना पर शाम को भाभी दिल्ली से घर पहुंचीं। शव देखते ही वे बेसुध हो गईं। किसी तरह उनको संभाला गया। रोती-बिलखती शाहिना बार-बार यही कह रही थीं कि इस बार दिल्ली क्यों नहीं आए। आ जाते तो खुशियां काफूर न होतीं। बच्चों को कैसे समझाएं कि उनके अब्बा अब कभी नहीं आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed