{"_id":"5b978050867a557f6c06827d","slug":"bank-loot-in-sultanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट, तमंचे के बल पर कर्मियों-ग्राहकों को बंधक बना वारदात को दिया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में दिनदहाड़े बैंक लूट, तमंचे के बल पर कर्मियों-ग्राहकों को बंधक बना वारदात को दिया अंजाम
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 12 Sep 2018 09:23 PM IST
विज्ञापन
मौके की जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
पांच नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने लंभुआ में बड़ौदा पूर्वी ग्रामीण बैंक की हरिहरपुर शाखा में मंगलवार को धावा बोलकर प्रबंधक, कैशियर समेत 15 लोगों को बंधक बना 8 लाख 48 हजार 430 रुपये लूट लिए।
विज्ञापन
विरोध करने पर डकैतों ने प्रबंधक आरपी सिंह, कैशियर शीतला प्रसाद और सफाई कर्मी रवि चौरसिया की पिटाई की और फोन छीन लिए। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात की सूचना मिलने पर पहुंचे डीआईजी फैजाबाद ओंकार सिंह व अन्य अफसरों ने छानबीन की।
विज्ञापन
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि केस दर्जकर छानबीन की जा रही है। वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। दो बाइक पर सवार पांच डकैतों ने करीब साढ़े 11 बजे धावा बोला। इसके बाद एक बदमाश प्रबंधक के पास, दूसरा कैशियर के पास पहुंचा। तीन बदमाशों ने अन्य लोगों असलहे तान दिए।
विज्ञापन
Trending Videos
लॉकर खुलवाया और साढ़े आठ लाख रुपये लूट लिए
bank loot in sultanpur
- फोटो : amar ujala
बदमाशों ने प्रबंधक और कैशियर को धमकाकर लॉकर खुलवाया और साढ़े आठ लाख रुपये लूट लिए। डीआईजी और एसपी ने बैंक कर्मियों के साथ ही ग्राहकों से पूछताछ की, लेकिन अभी तक कुछ सुराग नहीं लगा है।