{"_id":"68d1bd3b84d83b75c00eb7c7","slug":"bank-employee-duped-of-rs-574-lakh-in-the-name-of-job-placement-lucknow-news-c-13-knp1002-1396399-2025-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नौकरी लगवाने के नाम पर बैंककर्मी से ठगे 5.74 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नौकरी लगवाने के नाम पर बैंककर्मी से ठगे 5.74 लाख
Tue, 23 Sep 2025 02:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना के रतन खंड निवासी बैंक कर्मचारी मनीष पांडेय ने बिहार के रायपुर कोइल निवासी परिचित नीरज कुमार पर नौकरी के नाम पर 5.74 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। हजरतगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मनीष के मुताबिक नीरज खुद को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में अधिकारी बताता था। तीन अगस्त को उसने ईपीएफओ विभाग में उनकी नौकरी लगवाने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की थी। इसमें से उसने 5.50 लाख रुपये पहले और बची रकम नौकरी लगने के बाद देने की बात कही थी। भरोसा जीतने के लिए आरोपी ने पीड़ित के व्हाट्सएप पर अपना विभागीय परिचय पत्र और आधार कार्ड की फोटो भेजी थी। ऐसे में पीड़ित ने चार अगस्त से एक सितंबर तक आरोपी को 5.74 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। मनीष ने बताया कि दो सितंबर को नीरज ने उन्हें कॉल कर फिर ढाई लाख की मांग की। उन्होंने आरोपी की बात से इन्कार करते हुए नौकरी करने से मना कर दिया। साथ ही 5.74 लाख रुपये वापस मांगे। आरोप है कि यह सुनते ही आरोपी ने धमकाना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।