फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bank account of foundation of arunima sinha opened with fake signature

जाली हस्ताक्षर से खोला था एवरेस्ट विजेता अरुणिमा सिन्हा के फाउंडेशन का बैंक खाता

Tue, 21 Jul 2020 04:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 21 Jul 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Bank account of foundation of arunima sinha opened with fake signature
अरुणिमा सिन्हा - फोटो : SELF
विश्व की पहली दिव्यांग एवरेस्ट विजेता अरुणिमा सिन्हा की फाउंडेशन पर कब्जा करने के लिए उसके रिश्तेदारों ने बैंक में भी फर्जीवाड़ा किया था। शातिरों ने अरुणिमा के जाली हस्ताक्षर बनाकर फाउंडेशन के नाम से खाता खुलवाया था। अरुणिमा का आरोप है कि इस फर्जीवाड़े में उसके रिश्तेदारों के साथ बैंक के पांच अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस से अन्य आरोपियों और बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। उधर, सरोजनीनगर इंस्पेक्टर आनंद शाही ने बताया कि फर्जीवाड़े में अरुणिमा के बहनोई ओम प्रकाश त्रिपाठी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है, जबकि बाकी आरोपियों की जांच चल रही है।
विज्ञापन


पद्मश्री अरुणिमा सिन्हा ने बताया कि चौक स्थित निजी बैंक में उनकी फाउंडेशन के नाम से 21 दिसंबर 2018 को खाता खुलवाया गया था। जब खाता खुलवाया गया था तो वह अंटार्कटिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट विंसेंट फतेह करने के लिए गई थीं। उनकी अनुपस्थिति में खाता खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरत की बात यह है कि बैंक के अधिकारियों ने खाता खुलवाने के लिए भरे गए फार्म पर अंग्रेजी में लिखा था कि ग्राहक की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए गए। बकौल अरुणिमा, जब वह देश में ही नहीं थीं तो बैंक में उनकी उपस्थिति कैसे दर्शा दी गई। यही नहीं खाता खुलवाने के लिए जो हस्ताक्षर बनाए गए थे, उसकी भी स्पेलिंग गलत थी। 
Trending Videos

यह है मामला

उन्होंने कहा कि बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से फर्जी हस्ताक्षर से खाता खोलकर रिश्तेदारों ने एक करोड़ तीन लाख रुपये का गबन कर लिया। उन्होंने दो साल के दौरान बैंक के रीजनल हेड, नॉर्थ हेड से लेकर कंट्री हेड तक से मदद मांगी लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अरुणिमा ने बताया कि बैंक के खाता खोलने से संबंधित कागजात और उनके पासपोर्ट-वीजा के बारे में सारी जानकारियां पुलिस ने ले ली है। 

अरुणिमा सिन्हा ने दिव्यांग बच्चों के विकास के लिए अरुणिमा फाउंडेशन ट्रस्ट बनाया। ट्रस्ट की संस्थापक, मैनेजिंग ट्रस्टी व महासचिव अरुणिमा हैं जबकि उनकी बहन लक्ष्मी सिन्हा के पति गोरखपुर के बांसगांव निवासी ओमप्रकाश त्रिपाठी और उनके करीबी बरेली के जगदेव प्रसाद उपाध्यक्ष थे।

लक्ष्मी और भाई राहुल सिन्हा भी ट्रस्ट में थे। पैसा बैंक ऑफ इंडिया की सरोजनीनगर शाखा स्थित खाते में जमा होता था। अरुणिमा ने खर्चों के लिए हस्ताक्षरित चेकबुक ऑफिस में रख दी थी। परिजनों ने फाउंडेशन का सामान, दस्तावेज ले लिए। अरुणिमा ने बैंक खाते के संचालन पर रोक लगा दी।

12 दिसंबर 2018 को अरुणिमा देश से बाहर गईं तो रिश्तेदारों ने उनके फर्जी हस्ताक्षर से एचडीएफसी बैंक की चौक शाखा में नया खाता खुलवा लिया। यही नहीं ई-मेल का दुरुपयोग करते हुए स्किल इंडिया को सूचना देकर वहां फाउंडेशन का खाता नंबर बदलवा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed