फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bangladeshi terrorist reveals, achieving fake id in india is very easy

बांग्लादेशी आतंकी ने खोले चौंकाने वाले राज, पहचान बदलकर हमारे बीच यूं पहुंच रहे हैं TERRORIST

Thu, 10 Aug 2017 04:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 10 Aug 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
bangladeshi terrorist reveals,  achieving fake id in india is very easy
बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्लाह - फोटो : amar ujala

मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी आतंकी अब्दुल्लाह अल मामून ने खुलासा किया है कि भारत में चंद रुपये खर्च कर आसानी से वोटर आईडी बन जाती है। बांग्लादेश के बॉर्डर वाले गांवों में दलाल खुलेआम वोटर आईडी बनवाने का काम करते हैं। 

विज्ञापन


पांच दिन के रिमांड पर लिए गए अब्दुल्लाह ने पूछताछ में एटीएस को बताया कि बांग्लादेश से पढ़ाई के नाम पर युवक बॉर्डर वाले राज्यों त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल के रास्ते भारत में प्रवेश कर लेते हैं। यहां आसानी से चंद रुपये खर्च कर इनका पहचान पत्र बन जाता है। इसके बाद वे भारत के किसी भी हिस्से में जा सकते हैं।
विज्ञापन


अब्दुल्लाह ने बताया कि वह वर्ष 2011 में त्रिपुरा के रास्ते भारत आया था। यहीं से उसके नाम की फर्जी वोटर आईडी असम के पते पर बन गई। उसने अपना मतदाता पहचान पत्र असम के ग्राम नासत्रा, थाना अभयपुरी बंगईगांव जिले से बनवाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैजान के कमरे से म‌िला आपत्त‌िजनक साह‌ित्य

bangladeshi terrorist reveals,  achieving fake id in india is very easy
अब्दुल्लाह

एटीएस ने इस बारे में असम पुलिस से संपर्क किया और उक्त पते का सत्यापन कराया। असम पुलिस ने बताया कि इस पते पर अब्दुल्लाह अल मामून नाम का कोई व्यक्ति नहीं रहता है। एटीएस अब्दुल्लाह से न सिर्फ उसके यूपी आने के बारे में बल्कि फैजान के संबंध में भी अधिक से अधिक जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। 

सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी एटीएस
सूत्रों का कहना है कि फैजान की पहचान करने के लिए एटीएस सहारनपुर के देवबंद में उस क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी जहां फैजान रहता था। फैजान सहारनपुर में रहकर बांग्लादेश से आने वालों को पनाह देता था और उनका पहचान पत्र बनवाकर देता था। 

मालूम हो कि एटीएस ने छापा मारकर फैजान के कमरे से आपत्तिजनक साहित्य बरामद किया था। जांच एजेंसी ने उसके कमरे से आतंकी संगठन आईएसआईएस संबंधी साहित्य मिलने का दावा भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed