फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bangladeshi senior citizen discharged from kgmu

बांग्लादेशी बुजुर्ग हुआ ठीक, केजीएमयू से डिस्चार्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bangladeshi senior citizen discharged from kgmu
लखनऊ। केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती 70 साल के बांग्लादेशी बुजुर्ग को रविवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्हें डायबिटीज के साथ ही हार्ट संबंधी समस्या थी। बुजुर्ग को ऑक्सीजन सपोर्ट पर भी रखा गया था। इलाज में लगी टीम ने लगातार सुधार की स्थितियों का मूल्यांकन किया। इलाज के साथ ही उसकी काउंसलिंग भी कराई गई, जिसका नतीजा रहा कि वह 15 दिन में ठीक हो गया। इस बांग्लादेशी को 11 अप्रैल को सीतापुर से गंभीर अवस्था में केजीएमयू रेफर किया गया था। संक्रामक रोग यूनिट के प्रभारी डॉ. डी. हिमांशु ने बताया कि पूरी टीम इस मरीज को लेकर अलर्ट रही। डायबिटीज और हार्ट से जुड़ी समस्या का निस्तारण होने के बाद कोरोना संबंधी दवाएं दी गई जिसका बेहतर रिस्पांस मिला। रविवार को उन्हें डिस्चार्ज कर सीतापुर भेजा गया। डॉ. डी. हिमांशु ने बताया कि बुजुर्ग को शुरुआत में समझाने में खासी अड़चन आई। फोन से बांग्ला भाषा के जानकार डॉक्टरों से संपर्क किया गया। अब केजीएमयू से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 12 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed