{"_id":"6923775911b72f625505a20b","slug":"bangladeshi-hasan-was-accompanied-by-two-companions-who-infiltrated-the-area-lucknow-news-c-13-knp1002-1485622-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बांग्लादेशी हसन के साथ दो साथियों ने भी की थी घुसपैठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बांग्लादेशी हसन के साथ दो साथियों ने भी की थी घुसपैठ
Mon, 24 Nov 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 24 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ठगी के आरोप में गिरफ्तार बांग्लादेश के गोपालगंज में गोहाला गांव निवासी हसन शेख के साथ आठ वर्ष पहले उसके दो परिचितों ने भी देश में घुसपैठ की थी। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ है। सूत्रों के मुताबिक पश्चिम बंगाल पहुंचने पर तीनों कुछ दिन साथ में रहे थे और ठगी की कई वारदातों को अंजाम दिया था।
बांग्लादेशी हसन शेख और पश्चिम बंगाल के रहने वाले उमर शेख ने 15 नवंबर को महानगर के निशातगंज निवासी चूड़ी दुकानदार गुल्लू सोनकर को 300 रियाल देने का झांसा दिया। सौदा दो लाख रुपये में तय हुआ था। 16 नवंबर को आरोपियों ने दुकानदार को वजीरगंज रियाल लेने के लिए बुलाया था। वहां दोनों गुल्लू को कागज का बंडल थमाकर उनके दो लाख रुपये लेकर भाग निकले थे। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
खुफिया एजेंसियों को आरोपी के मोबाइल से मिले अहम सुराग
खुफिया एजेंसियों को आरोपी के मोबाइल से कुछ अहम सुराग मिले हैं। हसन से बातचीत करने वाला का ब्योरा पुलिस व खुफिया एजेंसियां जुटा रही हैं। लखनऊ में हसन व उसके साथी उमर शेख के परिचितों के बारे में भी छानबीन की जा रही है। वे लोग किन-किन लोगों से मिलते थे और कहां आते-जाते थे, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल, दिल्ली और मुंबई भेजी जाएगी पुलिस टीम
पुलिस सूत्रों के मुताबिक कुछ टीमें जल्द ही पश्चिम बंगाल, दिल्ली और मुंबई रवाना की जाएंगी। आरोपी हसन तीनों राज्यों में भी कुछ वर्ष रहा था। पुलिस टीम उन राज्यों में स्थित मकानों के पतों की तस्दीक करेगी।