{"_id":"5d864f818ebc3e93c418b0b4","slug":"bangladesh-levels-score-beat-india-by-5-runs-in-rain-interrupted-cricket-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश ने किया हिसाब बराबर, बारिश से बाधित मुकाबले में भारत को दी पांच रन से रोमांचक मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेश ने किया हिसाब बराबर, बारिश से बाधित मुकाबले में भारत को दी पांच रन से रोमांचक मात
Sat, 21 Sep 2019 09:57 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Sat, 21 Sep 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
भारत बनाम बांग्लदेश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असमय हुई बारिश ने टीम इंडिया की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अंडर-23 वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने पटलवार करते हुए भारतीय टीम को पांच रन से रोमांचक मात दी और सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली।
आखिरी ओवर तक चले संघर्ष में सुमोन खान और अबु हैदर ने आखिरी दो ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए मुकाबला बांग्लादेश की झोली में डाल दिया। मैच के दौरान भारत की ओर से बीआर सारथ (55 रन) और कप्तान प्रियम गर्ग (53 रन) की अर्द्धशतकीय पारियां व्यर्थ साबित हुई।
बांग्लादेश की ठोस बल्लेबाजी
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शनिवार को हुए दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान मो. सैफ हसन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सैफ ने मेंहदी के साथ सतर्क शुरुआत करते हुए 12.3 ओवर में 52 रन जोड़े। मेंहदी 25 रन बनाकर ऋतिक की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड आउट हुए।
विज्ञापन
तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए फरदीन ने सैफ के साथ पारी को आगे बढ़ाया और टीम के आंकड़े को 100 रन के पार पहुंचाया। 127 रन के स्कोर पर सैफ हसन 64 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेलकर ऋतिक का दूसरा शिकार बने। अपनी अर्द्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने 92 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का जमाया। इसके बाद चौथे क्रम पर आए यासिर ने फरदीन के साथ कमान संभाली।

बारिश ने बिगाड़ा खेल
करीब 11.30 मिनट में अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। उस वक्त बांग्लादेश की टीम 34.3 ओवर में दो विकेट खोकर 141 रन बना चुकी थी। यहां से तीन घंटे का खेल बाधित हो गया। 2.30 बजे एक बार फिर मुकाबला हुआ, जिसमें बांग्लादेश ने निर्णायकों द्वारा निर्धारित 36 ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट खोकर 149 रन बनाए। इसके बाद डकवर्थ लुइस नियम लागू किया गया, जिसके आधार पर भारतीय टीम को 36 ओवर में 218 रन का नया संशोधित लक्ष्य दिया गया। यहीं से टीम इंडिया की मुश्किलें शुरू हुई।
लक्ष्य के करीब पहुंचकर चूके मेजबान
प्रति ओवर छह से कुछ अधिक रन के औसत से बनाने का लक्ष्य लेकर उतरी भारतीय टीम के लिए यशस्वी भूपेंद्र जायसवाल और माधव कौशिक ने तेज शुरुआत करते हुए 15.3 ओवर में 77 रन की साझेदारी की। दोनों ही बल्लेबाज 34-34 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद बीआर सारथ और कप्तान प्रियम गर्ग ने मोर्चा संभाला और स्कोर को तेजी से 159 रन तक ले गए। यहां पहले सारथ 55 और फिर गर्ग 53 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद भारतीय टीम का रिदम बिगड़ गया।
ऋतविक (5), समर्थ व्यास (11) और अतीत सेठ (1) सस्ते में पवेलियन लौट गए। आखिरी दो ओवर में भारतीय टीम को 18 रन बनाने थे, लेकिन बांग्लादेश के तेज गेंदबाज सुमोन खान ने 35वें ओवर में छह और अबु हैदर ने 36वें ओवर में सात रन दिए। इस तरह भारतीय टीम जीत से पांच रन दूर रह गई।
संक्षिप्त स्कोर- बांग्लादेश 36 ओवर में दो विकेट पर 149 रन (मो. सैफ हसन 64, फरदीन हसन नाबाद 47, ऋतिक शौकीन 39 पर दो विकेट), भारत (218 रन का संशोधित लक्ष्य) 36 ओवर में सात विकेट खोकर 212 रन (बीआर सारथ 55, प्रियम गर्ग 53, अबु हैदर रॉनी 45 पर दो, सुमोन खान 44 पर दो विकेट)