{"_id":"698655d074d2942bda0eab59","slug":"balrampurs-ct-scan-machine-overheated-and-shut-down-lucknow-news-c-13-lko1070-1593114-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बलरामपुर की सीटी स्कैन मशीन ओवरहीट होकर हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बलरामपुर की सीटी स्कैन मशीन ओवरहीट होकर हुई बंद
विज्ञापन
बलरामपुर अस्पताल।
लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में शुक्रवार को सीटी स्कैन मशीन के कक्ष का एसी खराब होने से जांच पूरी तरह प्रभावित रहीं। उमस और गर्मी के कारण मशीन बार-बार गर्म होकर बंद होती रही, जिससे घंटों इंतजार के बाद भी दर्जनों मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ा।
अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी में रोजाना औसतन 40 से 50 सीटी स्कैन होते हैं। शुक्रवार को सुबह से ही मशीन में तकनीकी खराबी आने लगी। दोपहर तक बमुश्किल 15 मरीजों की ही जांच हो सकी। दूर-दराज से आए मरीजों को दो से तीन घंटे इंतजार करने के बाद अगली तारीख देकर घर भेज दिया गया।
सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि मशीन रूम का एसी खराब होने के कारण ओवरहीटिंग की समस्या आ रही थी। मशीन को नुकसान से बचाने के लिए उसे बार-बार बंद करना पड़ा। मरम्मत के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि जल्द ही जांच सेवाएं सुचारू रूप से शुरू की जा सकें।