फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: Uncontrolled police vehicle entered the house, one died after being crushed; accused policeman sai

बलरामपुर: पुलिस की अनियंत्रित गाड़ी घर में घुसी, कुचलकर एक की मौत; पुलिसकर्मी बोले- खुद पर दर्ज करूंगा FIR

Thu, 26 Jun 2025 10:03 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बलरामपुर
अमर उजाला संवाद, बलरामपुर Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 26 Jun 2025 10:03 AM IST
सार

Road accident in Balrampur: यूपी के बलरापमुर पुलिस की एक अनियंत्रित गाड़ी एक घर में घुस गई। इस घटना से घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। 
 

विज्ञापन
Balrampur: Uncontrolled police vehicle entered the house, one died after being crushed; accused policeman sai
नाराज ग्रामीणों ने रोड जाम की। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

यूपी के बलरामपुर जिले के हरैया सतघरवा क्षेत्र का परसपुर गांव हाइवे के किनारे है। बुधवार की रात घर के बाहर राम समुझ जायसवाल का 45 वर्षीय बेटा पंकज जायसवाल सो रहा था। पंकज परसदा बाजार में किराना की दुकान चलाता है। देर रात करीब साढ़े 11.30 बजे तेज रफ्तार में जा रही पुलिस गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। गाड़ी पहले बाहर सो रहे पंकज पर चढ़ी और फिर उसके बाद वह उसके घर में घुस गई। इससे पूरे घर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घायल को रात में ही तुलसीपुर सीएचसी ले गए। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत रात में ही हो गई थी। सुबह घटना से पूरे गांव में आक्रोश है, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।
विज्ञापन


सीओ बोलेः स्टेयरिंग जाम होने से हुई घटना
सीओ ललिया डा. जितेंद्र कुमार ने माना कि घटना पुलिस वाहन से हुई है। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा पर मोबाइल टीम गई थी। रात को लौटते समय एक वाहन की स्टेयरिंग जाम हो गया। जिससे दुर्घटना हुई।
विज्ञापन


परिजन दें तहरीर, खुद पर एफआईआर दर्ज करने को तैयार 
हादसे पर दुख जताते हुए प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। परिजन तहरीर दें, यदि परिजन को लगता है कि मैं दोषी हूं तो खुद पर भी मुकदमा दर्ज कर लूंगा। पुलिस परिवार के साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed