फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: The miscreants entered the house, killed the woman and looted the jewellery.

यूपी: बलरामपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या, जेवरात और नकदी चोरी, जांच में लगीं पांच टीमें

Wed, 13 Nov 2024 08:45 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Nov 2024 08:45 PM IST
सार

बलरामपुर के महाराजगंज के निबोरिया गांव में बदमाशों ने घर के अंदर सो रही एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला दबाकर हत्या कर दी और जेवरात लूट ले गए। अज्ञात बदमाश सीढ़ी के सहारे घर के भीतर दाखिल हुए थे।

विज्ञापन
Balrampur: The miscreants entered the house, killed the woman and looted the jewellery.
मृतक सरोज सिंह व घर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुदर्शनजोत गांव में मंगलवार देर रात पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज सिंह (70) की चोरों ने तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। आलमारी में रखे करीब सात लाख रुपये के जेवरात, तीन लाख रुपये की नकदी व रिवाल्वर उठा ले गए। पुलिस की जांच में रिवाल्वर गांव के बाहर खेत में फेंका मिला। देवीपाटन रेंज के डीआईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वारदात के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन

सुदर्शनजोत निवासी पूर्व प्रधान दशरथ सिंह मंगलवार रात 12 वर्षीय पौत्र कार्तिक के साथ ड्राइंग रूम में सो रहे थे। पत्नी सरोज सिंह दूसरे कमरे में थीं। पुत्र अखिलेश बहादुर सिंह पत्नी के साथ दूसरे मंजिल पर सो रहे थे। लघुशंका लगने पर दशरथ सिंह की नींद रात करीब 12:30 बजे टूटी। कमरे से निकलना चाहा तो बाहर से दरवाजा बंद मिला। इस पर उन्होंने पौत्र की मदद से किसी तरह से दरवाजा खोला। बाहर आकर देखा तो अंगोछे से दरवाजे की कुंडी बांधी गई थी।
विज्ञापन


पत्नी के कमरे का दरवाजा खुला देख भीतर पहुंचे तो वह बिस्तर पर मृत पड़ी थीं। सामान बिखरे थे। आलमारी का लॉक खुला हुआ था। बेटे अखिलेश बहादुर सिंह को आवाज दी। बदमाशों ने उनका दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया था। जांच में आलमारी से जेवरात, नकदी व रिवाल्वर गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिवाली के बाद से दूषित होती जा रही राजधानी की हवा, फैक्टरियों की चिमनियां 20 फीट और होंगी ऊंची

ये भी पढ़ें - बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: ये है सीधे लड़कों के शूटर बनने की कहानी, गांव वालों को अभी भी नहीं हो रहा विश्वास


करीब एक बजे जब दशरथ सिंह की नींद खुली तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। कमरा बाहर से बंद था। किसी तरह से उन्होंने दरवाजा खोला। अन्य परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। एसपी विकास कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खुलासे के लिए चार टीमों का गठन
हत्या के मामले में देवीपाटन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक एपी सिंह मौके पर पहुंचे। डीआइजी ने घटनास्थल का जायजा लेकर मृतका के परिजनों से जानकारी हासिल की है साथ ही पुलिस अधिकारियों से वार्ता की। एसपी विकास कुमार ने खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है।

लगाई गईं पांच टीमें
प्रथम दृष्टया तकिए से मुंह दबाकर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली गई है। बदमाश जल्द ही हमारे कब्जे में होंगे।-विकास कुमार, एसपी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed