{"_id":"6843084a24b85d2a5d077e0e","slug":"balrampur-sp-mp-went-to-congratulate-on-the-festival-of-bakrid-10-vehicles-of-the-convoy-were-challaned-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बकरीद के त्योहार पर बधाई देने गए सपा सांसद, काफिले के 10 वाहनों का किया गया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बकरीद के त्योहार पर बधाई देने गए सपा सांसद, काफिले के 10 वाहनों का किया गया चालान
Fri, 06 Jun 2025 08:54 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Jun 2025 08:54 PM IST
सार
सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा अपने काफिले के साथ बकरीद की बधाई देने गए थे। इस दौरान गाड़ियों को बेतरतीब खड़ी करने के मामले में 10 वाहनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने किया वाहनों का चालान।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
श्रवास्ती लोकसभा के सपा सांसद राम शिरोमणि वर्मा बकरीद त्योहार पर बधाई देने शुक्रवार को उतरौला गये थे। उनके काफिले में पार्टी के दिग्गज नेता शामिल हुए। प्रभारी निरीक्षक उतरौला अवधेश राज सिंह ने बताया कि चौराहे पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े किये गये जिससे आमजन को काफी दिक्कत हो रही थी।
विज्ञापन
जांच में आया कि वाहन को ऐसे खड़ा किया गया कि जिससे जाम लग जाये। नागरिकों को दिक्कत हो रही थी। इससे सांसद लिखे दो वाहनों को छोड़कर बाकी का चालान कर दिया गया। पुलिस की ओर से किये गये चालान में पूर्व विधायक मशहूद खां, राम सागर अकेला, सपा प्रदेश सचिव ओंकार नाथ पटेल, सपा के विशेष आमंत्रित सदस्य तव्वक्ल हुसैन रिजवी, सपा नेता परवेज उमर, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा बहलोल नियाजी, जिला पंचायत सदस्य शाकिर महसूद, जिला पंचायत सदस्य राम दयाल यादव, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ. भानु त्रिपाठी समेत 10 सपा नेताओं के वाहन शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस की कार्रवाई पर सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि त्योहार पर लोगों को बधाई देने पर भी अप्रत्यक्ष रूप से रोक लगाई जा रही है। वह पूरी कार्रवाई की जानकारी कर न्याय की लड़ाई लड़ेंगे, अभी वह अपनों को त्योहार की बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन