फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: Sitapur's history-sheeter shot in police encounter, case of murder of former district panchayat mem

Balrampur: पुलिस मुठभेड़ में सीतापुर के हिस्ट्रीशीटर को लगी गोली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या का मामला

Mon, 18 Nov 2024 07:00 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 18 Nov 2024 07:00 AM IST
सार

पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज सिंह की हत्या मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Balrampur: Sitapur's history-sheeter shot in police encounter, case of murder of former district panchayat mem
मुठभेड़ में घायल हुआ हिस्ट्रीशीटर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

महराजगंज तराई के सुदर्शनजोत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज सिंह की मंगलवार की रात हुई हत्या व चोरी के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। रविवार की शाम जरवा क्षेत्र में पुलिस से हुई मुठभेड़ में सीतापुर के तंबौर थाने के कोलगढ़ गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर बच्छराज चौहान के पैर में गोली लगी है। पुलिस का दावा है कि बच्छराज ने अपने तीन साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


रविवार की देर शाम जरवा में पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी। तभी एक कार नेपाल की ओर जाती दिखी। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो कार से उतरकर एक ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जबकि अन्य लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने जब जवाबी फायरिंग की तो एक के पैर में गोली लगी। जिससे वह वहीं पर गिरकर घायल हो गया। पुलिस उसे लेकर तुलसीपुर सीएचसी पहुंची, जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। जिला मेमोरियल अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी विकास कुमार ने दावा किया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश सीतापुर जिले के तंबौर थाने के कोलगढ़ गांव निवासी बच्छराज चौहान है। सीतापुर के हिस्ट्रीशीटर बच्छराज ने तीन साथियों के साथ महाराजगंज तराई के सुदर्शनजोत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरोज सिंह की हत्या व चोरी के मामले में शामिल था। बताया कि बच्छराज पर 23 मु़कदमे हैं, बच्छराज ने तीन साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। इसके पास से असलहा, नकदी व कार बरामद किया गया है। अन्य की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed