फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur Hospital X ray machines not working patients return without getting tested

Lucknow: बलरामपुर अस्पताल की दो एक्स-रे मशीनें खराब, मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा

Fri, 06 Jun 2025 06:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Jun 2025 06:34 PM IST
सार

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की मशीनें खराब हो जाने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन का दावा है कि सिर्फ एक मशीन खराब है, जिससे मरीजों को अगले दिन बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
Balrampur Hospital X ray machines not working patients return without getting tested
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर अस्पताल में दो एक्सरे मशीनें खराब हो गई हैं। इससे मरीजों को बिना जांच लौटना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एक मशीन खराब है।

विज्ञापन


बलरामपुर के रेडियोलॉजी विभाग में लगी डिजिटल एक्सरे की एक मशीन बृहस्पतिवार को खराब हो गई, जबकि एक मशीन तीन दिन से ही खराब है। दो मशीनें खराब होने से मरीजों के एक्सरे नहीं हो सके। कई मरीजों को लौटा दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: अब्बास अंसारी की सदस्यता जाने पर अखिलेश यादव बोले- सिर्फ समाजवादियों की ही सदस्यता रद्द की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन


मालवीय नगर के मनोज ने बताया कि उनकी मां कांति रस्तोगी (58) घर में फिसलकर गिर गई थीं। इससे उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। हड्डी रोग विभाग में डॉक्टर ने एक्सरे लिखा, वह एक्सरे कराने पहुंचे तो पता चला मशीन खराब है। उन्हें जांच के लिए दूसरे अस्पताल जाना पड़ा।

ये भी पढ़े- UP News: लखनऊ और गोरखपुर के उच्च शिक्षा अधिकारी सहित चार लोगों का तबादला, देखें लिस्ट

वहीं, सीतापुर रोड निवासी अजहर (32) के सीने में चोट आई थी। डॉक्टर के जरिये जांच लिखने पर अस्पताल में नहीं हो सकी। मरीज को निजी केंद्र से जांच करानी पड़ी। निदेशक डॉ. दिनेश के मुताबिक एक मशीन खराब है। किसी मरीज को लौटाया नहीं जा रहा है। कुछ मरीजों को अगले दिन बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed