Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur hospital News

Lucknow News: वसूली के आरोप में जांच तक सीमित बलरामपुर अस्पताल की कार्रवाई

Wed, 05 Nov 2025 05:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 05:56 PM IST
विज्ञापन
Balrampur hospital News
बलरामपुर अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से वसूली करने के मामले में सिर्फ जांच कमेटी ही बन रहीं हैं। एक महीना बीतने के बावजूद इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित कर्मचारियों ने इस मामले में दोबारा शिकायत दर्ज कराई है। इसके पर अस्पताल प्रशासन ने जल्द कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

बलरामपुर अस्पताल में एक माह के दौरान दो अलग-अलग कर्मचारियों ने पद उच्चीकृत करने के एवज में सुपरवाइजर पर वसूली करने का आरोप लगाया है। मामले में शपथ पत्र देकर मुख्यमंत्री और शासन के अफसरों से भी कार्रवाई की गुहार लगाई गई है। आरोप है अस्पताल प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है, लेकिन बिना आरोपियों को पद से हटाए जांच कराना ठीक नहीं है। वहीं अस्पताल की निदेशक डॉ. कविता आर्या का कहना है कि जांच में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। कमेटी अपनी जांच कर रही है। जांच में दोषी मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



यह है मामला
खदरा के शिव नगर निवासी फूलमती शुक्ला वर्ष 2007 से बलरामपुर अस्पताल में आउटसोर्सिंग के माध्यम से सुरक्षाकर्मी पद पर काम कर रहीं हैं। फूलमती का आरोप है कि अगस्त 2024 में बलरामपुर में तैनात सुपरवाइजर ने उन्हें बुलाया और सुरक्षाकर्मी से वार्ड आया पद पर पदोन्नति कराने का झांसा देकर 90 हजार रुपये मांगे। बातचीत के बाद मामला 42 हजार पर तय हुआ। रुपये देने के बावजूद जब उनको न तो वार्ड आया बनाया गया, न ही उनको बढ़ा हुआ वेतन आया तो उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। रुपये न मिलने पर उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed