{"_id":"61c47ab990a3b62980191c48","slug":"balrampur-complaint-to-dm-about-cms-s-misbehavior-state-women-s-commission-member-expressed-displeasure-over-cms-s-behavior","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर : राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सीएमएस के व्यवहार पर जताई नाराजगी, डीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर : राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सीएमएस के व्यवहार पर जताई नाराजगी, डीएम से शिकायत
Thu, 23 Dec 2021 07:03 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 23 Dec 2021 07:03 PM IST
सार
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने कहा कि निरीक्षण के समय अस्पताल में भ्रष्टाचार की तमाम शिकायतें मिली। एक स्टाफ नर्स व वार्ड आया द्वारा प्रसूता के परिजनों से सात हजार रुपये मांगे जाने और तीन हजार रुपये लिये जाने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संयुक्त जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार व सीएमएस के दुर्व्यवहार की लिखित शिकायत राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिलाधिकारी से की है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम श्रुति ने सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र भेजने की बात कही है।
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने डीएम को सौंपे गये शिकायती पत्र में कहा है कि उन्होंने बीते सोमवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय अस्पताल में भ्रष्टाचार की तमाम शिकायतें मिली। एक स्टाफ नर्स व वार्ड आया द्वारा प्रसूता के परिजनों से सात हजार रुपये मांगे जाने और तीन हजार रुपये लिये जाने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
इस शिकायत के संबंध में जब स्टाफ नर्स व वार्ड आया से पूछताछ की गई तो उन लोगों ने यह बात स्वीकार करते हुए रूपया वापस भी किया। पैसा वसूले जाने के मामले में जब अस्पताल के सीएमएस से यह पूछा गया कि अस्पताल में भ्रष्टाचार क्यो नहीं रूक रहा है तो सीएमएस ने सीधा जवाब दिया कि वह भ्रष्टाचार नही रोक पाएंगे। यह भी कहा कि प्रसूता के तीमारदार ने जिससे शिकायत की है वही कार्रवाई भी करे। भ्रष्टाचार के अन्य मामलों में भी सीएमएस ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य की शिकायत पर डीएम ने सीएमएस के खिलाफ कार्रवाई के लिए अपर निदेशक एवं प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पत्र लिखने की बात कही है।
विज्ञापन