फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Balrampur: CM Yogi Adityanath offered prayer in Devipatan temple.

Balrampur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन में की पूजा, गौसेवा भी की

Thu, 23 May 2024 04:09 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 23 May 2024 04:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन किया और गौसेवा भी की। मंदिर से हेलीपैड जाते समय एक बच्ची को चाकलेट दिया।

विज्ञापन
Balrampur: CM Yogi Adityanath offered prayer in Devipatan temple.
गौ सेवा करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी व्यस्तता के चलते करीब दो महीने बाद देवीपाटन मंदिर में रात्रि विश्राम किया। बुधवार की शाम जनसभा के बाद मंदिर पहुंचे और बृहस्पतिवार की सुबह उन्होंने मंदिर में पूजन अर्चन किया। मां पाटेश्वरी देवी की आरती उतारने के साथ ही पूजन किया। इसके बाद मंदिर की गौशाला का भ्रमण किया।
विज्ञापन


उन्होंने गायों को चारा खिलाने के साथ ही उनकी व्यवस्था को परखा। मंदिर प्रशासन को गर्मी को देखते हुए समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री जब भी मंदिर आते हैं और रात्रि में विश्राम करते हैं तो गौसेवा उनकी दिनचर्या में रहता है। बृहस्पतिवार को भी वह गौशाला पहुंचे और गायों को चारा और गुड़ खिलाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - वरुण गांधी ने मां मेनका के लिए किया प्रचार, अमेठी-रायबरेली का इस तरह किया जिक्र
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अनुप्रिया और राजा भैया की जुबानी जंग का असर मिर्जापुर तक, पटेल समाज को एकजुट करने की बढ़ी खींचतान  


इसके पूर्व उन्होंने माता रानी का पूजन कर फूल की माला अर्पित की और नमन करके आर्शीवाद मांगा। मंदिर से हेलीपैड के लिए निकले तो कुछ लोग खड़े हुए थे। उनका हाल पूछा और एक बच्ची भी खड़ी थी। सीएम ने बच्ची को दुलारते हुए एक चाकलेट दिया। इसके साथ ही सभी का अभिवादन करते हुए हेलीपैड पहुंचे और गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके मंदिर के महंत मिथलेश नाथ योगी मौजूद रहे।

श्रास्वती की सियासत में बड़ा संदेश दे गए योगी
श्रावस्ती संसदीय व गैसड़ी विधानसभा के लिए शनिवार को मतदान होना है। मतदान के पूर्व सीएम योगी ने एक तरफ जहां जनसभा कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। वहीं, रात्रि विश्राम कर यह संदेश भी दिया कि यह उनका घर ही है। सुबह भले ही उन्होंने कोई राजनीतिक सभा या बैठक नहीं की, लेकिन इशारों- इशारों में राजनीतिक संदेश दिया जिससे लोगों में चर्चा भी रही। उनकी मौजूदगी से ही आम लोगों में परिवार के मुखिया के होने का एहसास होता रहा। इसका असर भी सियासी तौर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed