{"_id":"5b70f2be42c7923fa2103b27","slug":"bakrid-will-bw-celebrated-on-august-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चांद का हुआ दीदार, 22 अगस्त को मनाई जाएगी बकरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का हुआ दीदार, 22 अगस्त को मनाई जाएगी बकरीद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 13 Aug 2018 08:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 22 अगस्त को मनाई जाएगी। मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष एवं ईदगाह के इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जिलहिज्ज का चांद दिखने का ऐलान किया है।
मौलाना ने बताया कि इस्लामी महीने जीकादा की 29 तारीख रविवार को जिलहिज्ज का चांद दिखने की तस्दीक हो गई है। जिलहिज्ज की पहली तारीख 13 अगस्त को होगी और ईद-उल-अजहा 22 अगस्त को मनाई जाएगी।
मौलाना ने बताया कि ईदगाह में ईद-उल-अजहा की नमाज सुबह 10 बजे अदा की जाएगी। वहीं, शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने भी जिलहिज्ज का चांद दिखने का ऐलान कर दिया है।

Trending Videos
इरफान मियां ने नहीं माना चांद, ईद-उल अजहा 23 को
इदारा-ए-शरिया दारुलइफ्ता वलकजा हनफिया निजामिया फिरंगी महल टकसाल के अध्यक्ष और मुफ्ती अबुल इरफान फिरंगी महली ने चांद नहीं होने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि चांद दिखने की पुष्टि नहीं हुई है। ईद-उल-अजहा यानी बकरीद 23 अगस्त को मनाई जाएगी।