{"_id":"68d3e0abbe6eb1fa4b0cdd45","slug":"bahraich-wolf-ran-away-with-the-girl-in-its-mouth-mutilated-body-found-in-the-field-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: बच्ची को मुंह में दबाकर भाग गया भेड़िया, खेत में मिला क्षत-विक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: बच्ची को मुंह में दबाकर भाग गया भेड़िया, खेत में मिला क्षत-विक्षत शव
Wed, 24 Sep 2025 05:44 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 24 Sep 2025 05:44 PM IST
सार
बहराइच के एक गांव में फिर भेड़िये ने हमला किया और एक दो वर्षीय बच्ची को मार डाला। ग्रामीणों को खेत में बच्ची का शव मिला है।
विज्ञापन
बच्ची को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के फखरपुर के ब्लॉक ग्राम पंचायत मंझारा तौकली के गांव बाबा बंगला में बुधवार को बाबू लाल की दो वर्षीय बेटी सोनी लगभग तीन बजे घर के आंगन में खेल रही थी। बच्ची की मां विनीता दूध लेने के लिए घर के अंदर गई थी तभी अचानक भेड़िया खेतों से निकलकर आंगन में आ पहुंचा और पलक झपकते ही बच्ची को मुंह में दबाकर भाग गया।
विज्ञापन
मां के चीखने पर परिवार व गांव के लोग दौड़े। बच्ची की खोज में शुरू हुई लेकिन तब तक भेड़िये ने बच्ची के एक हाथ को चबा लिया। मासूम के गले पर भी गहरे जख्म हैं। घर से तकरीबन 400 मीटर दूर गन्ने के खेत में क्षत-विक्षत हालत में बच्ची का शव मिलने पर ग्रामीण अवाक रह गए।
विज्ञापन
डेढ़ घंटे बाद गन्ने के खेत में मासूम का क्षत-विक्षत शव मिला। परिजन उसे सीएचसी फखरपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन