{"_id":"675d991a45fa1758a30a9518","slug":"bahraich-violence-weapons-licence-cancelled-used-to-kill-rm-gopal-mishra-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच हिंसा: रामगोपाल मिश्रा की हत्या में प्रयुक्त बंदूक समेत तीन असलहों के लाइसेंस निरस्त, किया जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच हिंसा: रामगोपाल मिश्रा की हत्या में प्रयुक्त बंदूक समेत तीन असलहों के लाइसेंस निरस्त, किया जब्त
Sat, 14 Dec 2024 08:11 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 14 Dec 2024 08:11 PM IST
सार
बहराइच हिंसा में मारे गए युवक राम गोपाल मिश्रा की हत्या में प्रयुक्त असलहों का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है साथ ही उन्हें जब्त भी कर लिया गया है।
विज्ञापन
जब्त की गई बंदूक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच जिले की महसी तहसील के महराजगंज में बीते दिनों मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान अब्दुल हमीद ने बेटों के साथ मिलकर रेहुआ मंसूर निवासी रामगोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या कर दी थी। शनिवार को डीएम ने रामगोपाल की हत्या में प्रयुक्त बंदूक समेत तीन के लाइसेंस निरस्त कर दिए। शस्त्र निरस्तीकरण के बाद हरदी पुलिस ने तीनों बंदूकों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
हरदी थाना प्रभारी कमलशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि बीते अक्तूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए विवाद में अब्दुल हमीद ने अपने तीन पुत्रों सरफराज उर्फ रिंकू, तालिब उर्फ सबलू व फहीम के साथ लाईसेंसी बंदूक से राम गोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या कर दी थी जिसके बाद हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी सरकार ने यमुना अथॉरिटी के चेयरमैन को पद से हटाया, अनियमितता का आरोप, कोर्ट ने दिया आदेश
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - उपचुनाव से पहले फिर मिल्कीपुर के युवाओं को सौगात, कई नामचीन कंपनियों में मिलेगी नौकरी
जांच में मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के साथ ही उसके परिजनों महराजगंज कस्बा निवासी हाजी मसउद अहमद व हाजी मोहम्मद अहमद के लाइसेंसी शस्त्र जनहित विरोधी मिले। जिसके संबंध में 25 अक्तूबर को सीओ व एएसपी ग्रामीण की संस्तुति रिपोर्ट के साथ शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए आख्या एसपी व डीएम को दी थी। जिस पर डीएम ने डीबीबीएल गन 12 बोर, एसबीबीएल गन 12 बोर व हत्या में प्रयुक्त एसबीबीएल गन 12 बोर के लाइसेंस निरस्त कर दिए। थाना प्रभारी कमलशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि तीनों शस्त्रों को जब्त कर लिया गया है।