{"_id":"6919aea11e42e9756d045e6a","slug":"bahraich-two-foreign-nationals-arrested-for-attempting-illegal-entry-had-come-to-attend-a-medical-camp-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: अवैध प्रवेश के प्रयास में दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, मेडिकल कैंप में शामिल होने आए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: अवैध प्रवेश के प्रयास में दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार, मेडिकल कैंप में शामिल होने आए थे
Sun, 16 Nov 2025 04:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 16 Nov 2025 04:29 PM IST
सार
मेडिकल स्टाफ से प्राप्त जानकारी में सामने आया कि दोनों विदेशी नागरिक ब्रेनोज इयर सर्जरी कैंप, बी.एन. हॉस्पिटल, गणेशमान चौक (नेपालगंज) में आए थे और भूलवश ड्राइवर के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मेडिकल कैंप में शामिल होने आए थे
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारत-नेपाल सीमा पर 15 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने के प्रयास में दो विदेशी नागरिकों को पुलिस व एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ विदेशी अधिनियम 14ए के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
गिरफ्तार महिला की पहचान सुमित्रा शकील ओलिविया (61) पुत्री जान फ्रेडरिक सुमित्रा, मूल निवासी उडुपी, कर्नाटक, वर्तमान में ब्रिटिश पासपोर्ट धारक और ओसीआई कार्ड होल्डर, पता 25 हार्चकंब ड्राइव, गैलोकेस्टर (यूके) के रूप में हुई है। पुरुष की पहचान हस्सन अमान सलीम (35) पुत्र मोहम्मद सलीम, पाकिस्तानी मूल का, हाल निवासी 1ए डालमोर्टन रोड, मैनचेस्टर (यूके) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
एसएसबी और पुलिस की संयुक्त जांच में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत तथा एसएसबी इंस्पेक्टर ऋतुराज शामिल रहे। पूछताछ के दौरान यह स्पष्ट नहीं हो सका कि दोनों भारतीय सीमा में कैसे आ गए। जानकारी जुटाने के लिए नेपालगंज में संबंधित स्थानों पर प्रयास किया गया, परंतु देर तक कोई सूचना नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
बाद में मेडिकल स्टाफ से प्राप्त जानकारी में सामने आया कि दोनों विदेशी नागरिक ब्रेनोज इयर सर्जरी कैंप, बी.एन. हॉस्पिटल, गणेशमान चौक (नेपालगंज) में आए थे और भूलवश ड्राइवर के साथ भारतीय सीमा में प्रवेश कर गए। अस्पताल के बाहर लगे बैनर के अनुसार यह कैंप 10 नवंबर से 16 नवंबर तक चल रहा है।
यह कैंप बी.एन. कम्युनिटी केयर ईयर केयर द्वारा संचालित है तथा ब्रिटेन नेपाल ऑटोलॉजी सर्विस यूके द्वारा सहकार्य किया जा रहा है। इसमें यूके के ब्रिटिश डॉक्टर ऑपरेशन करते हैं, जिनसे भारत और नेपाल दोनों देशों के मरीज उपचार का लाभ उठाते हैं। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद विधिक कार्रवाई हेतु प्रक्रिया में शामिल कर लिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन