फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Student dies after falling from bike out of control, friend injured.

Bahraich: बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर छात्र की मौत, साथी घायल, 10वीं की परीक्षा देकर लौट रहे थे

Mon, 24 Feb 2025 04:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Mon, 24 Feb 2025 04:38 PM IST
सार

बहराइच के नवाबगंज थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में बोर्ड की परीक्षा लेकर लौट रहे एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरा छात्र घायल हो गया।

विज्ञापन
Bahraich: Student dies after falling from bike out of control, friend injured.
दुर्घटना का शिकार हुआ छात्र। - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार दो छात्र नवाबगंज थाना क्षेत्र के रिक्खी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर गिर गए। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज आए जहां उपचार के दौरान एक छात्र की मौत हो गई जबकि दूसरे घायल छात्र का इलाज चल रहा है। राहगीरों के मुताबिक बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।

विज्ञापन


कोतवाली नानपारा के शंकर इंटर कालेज में पढ़ने वाले फुलवरिया निवासी बाइक सवार सोहेल खान (17) अपने साथी मोहम्मद वाहिद (17) के साथ सोमवार को बोर्ड परीक्षा देने नवाबगंज थाना क्षेत्र के परीक्षा केंद्र जवाहरलाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गए थे। परीक्षा देकर घर वापस लौटते समय नानपारा-नवाबगंज मार्ग पर रिक्खी मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होने से गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायल छात्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौगड़वा नवाबगंज पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों छात्रों को मेडिकल कॉलेज लिए रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में सोहेल की मौत हो गई जिससे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed