{"_id":"6669baeb6f7cd171760f50e7","slug":"bahraich-speeding-bus-crushed-bike-brother-sister-and-niece-died-angry-people-pelted-stones-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच: तेज रफ्तार बस ने बाइक को रौंदा, भाई-बहन और भांजी की मौत, नाराज लोगों ने किया पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: तेज रफ्तार बस ने बाइक को रौंदा, भाई-बहन और भांजी की मौत, नाराज लोगों ने किया पथराव
Wed, 12 Jun 2024 08:42 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच
Published by: रोहित मिश्र
Updated Wed, 12 Jun 2024 08:42 PM IST
सार
Bahraich: बहराइच के नानपारा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसमें से दो भाई-बहन हैं।
विज्ञापन
इसी बस से हुआ दर्दनाक हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बहराइच-नानपारा हाईवे पर रिसिया मोड़ के पास तेज रफ्तार निजी बस ने बाइक सवार भाई-बहन व भांजी को टक्कर मार दी। बाइक बस के अगले हिस्से में फंस कर 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में बाइक चला रहा युवक बाइक समेत बस के पहिए की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार बहन व भांजी ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। राहगीरों द्वारा पत्थर चलाने पर बस चालक बस रोक कर फरार हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है। राहगीरों के मुताबिक बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
रिसिया नगर के रविदास नगर मोहल्ला निवासी सुहेल (21) बुधवार की शाम बाइक से मटेरा थाना क्षेत्र के जोलाहनपुरवा निवासी फुफेरी बहन नसरुजहां (40) को उसके घर छोड़ने जा रहे था। उसके साथ भांजी नसीमुन (16) भी बाइक पर सवार थी। तीनों रिसिया मोड़ पर पहुंचे ही थे कि चौकी के पास बहराइच की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नसरुजहां व उनकी बेटी नसीमुन छिटककर दूर जा गिरे। वहीं बाइक चला रहा सुहेल बाइक समेत बस के अगले हिस्से में फंस गया। बस चालक भागने के चक्कर में बस दौड़ाता रहा, जिससे बस का टायर सुहेल के सिर पर चढ़ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गंभीर रूप से चोटिल नसरुजहां व उनकी बेटी नसीमुन को स्थानीय लोगों ने पास स्थित निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। परिजन आननफानन में दोनों को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। तीन मौतों की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बस के साथ 100 मीटर घिसटती रही बाइक, पत्थर चलाने पर रोका
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर के बाद सुहेल बाइक समेत बस के अगले हिस्से में फंस गया था। राहगीरों ने शोर मचाते हुए बस चालक से बस रुकवाने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने भागने के प्रयास में बस नहीं रोकी। इस दौरान सुहेल टायर की चपेट में आ गया। वहीं बाइक को बस चालक लगभग 100 मीटर तक घसीटता रहा। नाराज राहगीरों ने बस के शीशे पर पत्थरबाजी कर दी जिसके बाद चालक ने बस रोकी लेकिन बस सवार भीड़ में कहीं फरार हो गया।
विज्ञापन
फातिया में आई थी मां-बेटी, दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़
मृतक सुहेल के पिता बच्छन खां ने बताया कि उनके घर पर फातिया था जिसमें शामिल होने के लिए उनकी बहन की बेटी नसरुजहां व भांजी नसीमुन आई थी। फातिया होने के बाद उनका बेटा दोनों को उनके घर जोलाहनपुरवा छोड़ने के लिए जा रहा था। इस दौरान बस चालक की लापरवाही से दर्दनाक हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना से उनकी बहन के घर में भी कोहराम मच गया है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
बहुत ही दुखद हादसा है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। हादसों में कमी लाने के लिए यातायात नियमों को लेकर जागरूकता अभियान के साथ अब कड़ाई भी शुरू की जाएगी।-वृंदा शुक्ला, एसपी