{"_id":"639884352c89306f1e79f190","slug":"bahraich-news-property-will-be-attached-to-the-one-who-exploits-minor-girl-student-in-madrasa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News : मदरसे में नाबालिग छात्रा का शोषण करने वाले की कुर्क होगी संपत्ति, डेढ़ महीने से आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News : मदरसे में नाबालिग छात्रा का शोषण करने वाले की कुर्क होगी संपत्ति, डेढ़ महीने से आरोपी फरार
Tue, 13 Dec 2022 07:25 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 13 Dec 2022 07:25 PM IST
सार
मदरसे में पढ़ने वाली एक छात्रा का अक्सर वह शारीरिक शोषण करता था। इसके चलते छात्रा प्रतिदिन घर देर से पहुंचती थी। परिजनों ने छात्रा पर दबाव बनाकर इसका कारण पूछा तो वह मां से लिपट कर रोने लगी और अपने साथ शारीरिक शोषण के बारे में बताया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
बहराइच जिले में हुजूरपुर थाना क्षेत्र में मदरसे में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा का शारीरिक शोषण करने के आरोप में फरार चल रहे शिक्षक की अब संपत्ति कुर्क होगी। पुलिस ने इसको लेकर मंगलवार को उसके घर पर नोटिस भी चस्पा कर दिया। पुलिस ने आरोपी को सात दिन की मोहलत दी है।
विज्ञापन
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उमर मदरसे का संचालन करता है। मदरसे में पढ़ने वाली एक छात्रा का अक्सर वह शारीरिक शोषण करता था। इसके चलते छात्रा प्रतिदिन घर देर से पहुंचती थी। परिजनों ने छात्रा पर दबाव बनाकर इसका कारण पूछा तो वह मां से लिपट कर रोने लगी और अपने साथ शारीरिक शोषण के बारे में बताया।
विज्ञापन
बेटी के साथ शिक्षक द्वारा किए जा रहे कृत्य को सुन मां सन्न रह गई। परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ 27 अक्तूबर 2022 को हुजूरपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद से पुलिस पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज आरोपी की तलाश कर रही थी। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमा राय ने बताया कि फरार आरोपी की संपत्ति की कुर्की की तैयारी कर ली गई है। अगर सात दिनों के भीतर आरोपी सरेंडर नहीं करता है, तो उसकी संपत्ति कुर्क कर दी जाएगी।
विज्ञापन