फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: muslims offer prayer in violence effected areas.

Bahraich: ड्रोन कैमरे और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में संपन्न हुई जुमे की नमाज, चप्पे-चप्पे पर तैनात रही फोर्स

Fri, 29 Nov 2024 02:58 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 Nov 2024 02:58 PM IST
सार

बहराइच में कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को जुमे की नमाज सम्पन्न हुई। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। एसपी वृंदा शुक्ला ने खुद भी निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
Bahraich: muslims offer prayer in violence effected areas.
चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच में मुख्यालय से लेकर संवेदनशील और हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को एसपी ने जिले की तहसीलों और थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर हालात की समीक्षा की। ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

विज्ञापन


जवानों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा कराई गई। शहर के घंटाघर आदि स्थानों और मस्जिदों पर शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा कराई गई। वहीं उच्चाधिकारियों ने हिंसा प्रभावित क्षेत्रों और तहसीलों में पहुंचकर भी सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रायबरेली जिला कारागार में फंदे पर लटका मिला बंदी का शव, अफसरों के हाथ-पांव फूले, मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायकों ने ली शपथ, सीएम योगी बोले- ये विकास की जीत है


मस्जिदों व प्रमुख चौराहों पर पुलिस जवान मुस्तैदी से तैनात रहे। जो क्षेत्र में होने वाली हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखे हुए थे। वहीं, ड्रोन कैमरा से मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में घरों व छतों पर निगरानी की गई। सपा में धर्मगुरुओं से आपत्तिजनक तकरीरें न  देने की अपील की। बृहस्पतिवार की शाम सभी सर्किलों के सीओ और थाना प्रभारी से मीटिंग कर सुरक्षा व्यवस्था के दिशा निर्देश दिए।

कार्यालयों में तैनात पुलिस फोर्स को भी ग्राउंड में तैनात किया गया। इस दौरान आरएफ, पीएसी के जवान भी तैनात रहे। एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया जुमे की नमाज को लेकर सभी सर्किलों के सीओ और थाना प्रभारी के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार किया गया है। कार्यालय से भी पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किया गया है। ड्रोन कैमरों से सुबह से ही नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed