{"_id":"61e6c0d9dbd3dc3ca626d978","slug":"bahraich-leopard-ate-two-innocent-children-one-child-got-the-head-and-the-other-got-the-lower-part-of-the-body-panic-among-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच : दो मासूमों को खा गया तेंदुआ, एक बच्चे मिला सिर तो दूसरे के शरीर का निचला हिस्सा, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच : दो मासूमों को खा गया तेंदुआ, एक बच्चे मिला सिर तो दूसरे के शरीर का निचला हिस्सा, ग्रामीणों में दहशत
Tue, 18 Jan 2022 07:00 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बहराइच
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Tue, 18 Jan 2022 07:00 PM IST
सार
डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि मोतीपुर रेंज में हुई घटना के बाद से गांव में चार टीमें लगा दी गई हैं जो लगातार गश्त कर रही हैं। ग्रामीणों से अपील भी कर रहे हैं कि कोई भी अकेले जंगल की ओर बिल्कुल न जाए लोग समूह में ही निकलें।
विज्ञापन
तेंदुआ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बहराइच में मोतीपुर रेंज में तीन घंटे के अंदर दो मासूमों को तेंदुए ने शिकार बना लिया। एक मासूम का सिर्फ सिर मिला है तो दूसरे के पेट के नीचे का शरीर मिला है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। घटना के बाद वन विभाग ने गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
कतर्नियाघाट के मोतीपुर रेंज स्थित रिक्खा पकड़िया दीवान निवासी नौ वर्षीय रामतेज पुत्र बालकिशुन सोमवार की शाम घर के आंगन में खेल रहा था तभी अचानक जंगल से निकलकर तेंदुआ आ गया और जबड़े में दबोच लिया। बालक ने शोर मचाया तो परिजन हांका लगाते हुए दौड़े तो तेंदुआ बालक को भी जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने वन विभाग को सूचना देने के साथ खोजबीन शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मंगलवार को बालक का क्षत-विक्षत शव मोतीपुर रेंज के वनघुसरी बीट के कक्ष संख्या नौ में पाया गया। तेंदुए ने बालक के सिर व सीने को पूरी तरह खा डाला था।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी घटना मोतीपुर रेंज के ही गायघाट के मंगलपुरवा में हुई। चार वर्षीय आदित्य पुत्र दीनानाथ सोमवार की रात लगभग आठ बजे घर के बाहर मौजूद था तभी तेंदुआ आ गया और मासूम को उठा ले गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन मासूम का पता नहीं चल सका। मंगलवार को कांबिंग के दौरान घर से लगभग दो किलामीटर दूरी पर मासूम का सिर बरामद हुआ। दोनों घटनाओं के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश व दहशत है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग ने हमले पर अंकुश लगाने के लिए गांव में गश्त बढ़ा दी है।
विज्ञापन
मामा के घर आया था मासूम
मटेरा थाना क्षेत्र के झाला गांव निवासी चार वर्षीय आदित्य अपने मामा जल्लन के घर परिवार के साथ घूमने आया था। मामा के घर ही यह हादसा हो गया। घटना के बाद परिवार बेसुध है। होश आने पर सिर्फ बच्चे को ही परिजन पुकार रहे हैं। घर में मौजूद परिजन व आसपास के लोग सांत्वना दे रहे हैं।
चार टीमें कर रहीं गश्त
डीएफओ आकाशदीप बधावन ने बताया कि मोतीपुर रेंज में हुई घटना के बाद से गांव में चार टीमें लगा दी गई हैं जो लगातार गश्त कर रही हैं। ग्रामीणों से अपील भी कर रहे हैं कि कोई भी अकेले जंगल की ओर बिल्कुल न जाए लोग समूह में ही निकलें। टीमें लगातार गश्त कर तेंदुए की लोकेशन पता कर रही हैं।
दिलाया जाएगा मुआवजा
मृत बच्चों के परिवारीजनों को पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जाएगा। मौके पर वनकर्मियों की टीम को तैनात कर दी गईं हैं। गश्त जारी है तेंदुए को पकड़ने के लिए उसकी लोकेशन का पता की जा रही है।
- आकाशदीप बधावन, डीएफओ, कतर्नियाघाट