{"_id":"69073293a41825e8470c2e65","slug":"bahraich-boat-accident-chief-minister-yogi-s-helicopter-hovers-over-the-village-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरथापुर नाव हादसा: लापता 8 लोगों में से दो का शव बरामद, बाकी छह की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरथापुर नाव हादसा: लापता 8 लोगों में से दो का शव बरामद, बाकी छह की तलाश के लिए रेस्क्यू जारी
Sun, 02 Nov 2025 06:01 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 02 Nov 2025 06:01 PM IST
सार
बहराइच के भरथापुर घाट पर हुए हादसे में रविवार को दो और शव बरामद हुए हैं। हादसे में आठ लोग लापता हो गए थे। छह का अब भी पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
रविवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहराइच के भरथापुर में हुए नाव हादसे में रविवार को पांचवे दिन भी रेस्क्यू अभियान जारी है। रविवार को दो और शव बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पहला शव घाघरा बैराज से 5 किलोमीटर दूर थाना सुजौली क्षेत्र के जंगल गुलरिया गांव के समीप घाघरा नदी में भरथापुर निवासी शिवनंदन (50) पुत्र सालिकराम का शव बरामद हुआ। शव को एनडीआरएफ की टीम ने घाघरा बैराज पर पहुंचाया जिसे सील कर सुजौली पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
वहीं, लापता लोगों में एक महिला का शव घाघरा नदी के किनारे लखीमपुर अंतर्गत पढुआ थाना क्षेत्र के सुजानपुर के जंगल में ग्रामीणों ने देखा जिसकी सूचना लोगों ने पढुआ थाने की पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार के लोगों से शिनाख्त करने पर पता चला है कि शव लापता भरथापुर निवासी महिला सुमन (28) पत्नी प्रमोद का है।
भरथापुर घाट पर बुधवार को हुए नाव हादसे में 22 लोग नदी में डूब गए थे। 13 लोग सुरक्षित बचा लिए गए थे जबकि एक महिला का शव उसी दिन मिला था। रविवार को दो शव मिलने के बाद छह अभी भी लापता हैं।
ये भी पढ़ें - विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सीएम योगी बोले- मजबूत न्याय व्यवस्था ही सुशासन का आधार
ये भी पढ़ें - फर्जी फर्मों से फ्राड: बंद इकाइयों में बन रहे हैं कच्चे बिल, टैक्स चोरी में कबाड़ी से लेकर बड़ी कंपनियों तक की मिलीभगत
राहत व बचाव कार्य में एसडीआरएफ, एनडीआरफ, पुलिस, पीएसी और एसएसबी की टीमें लगी हुई है। रविवार को सुबह 6:00 बजे से रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। दोपहर में 2:50 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर भरथापुर गांव पर मंडराया।
इस दौरान एनडीआरएफ की टीम चौधरी चरण सिंह गिरिजापुरी बैराज अप स्ट्रीम में रेस्क्यू अभियान चल रहा था तभी एक युवक का शव मिला है। सबको बैराज पर लाया गया है लेकिन अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। नाविक का शव होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
बैराज से करीब पांच किलोमीटर दूर थाना सुजौली क्षेत्र जंगल गुलरिया गांव के सामने लखीमपुर के लालपुर गांव के समीप घाघरा नदी से शव बरामद हुआ। घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूरी बताई जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन