फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: BJP MLA Sureshwar Singh clearifies on filing FIR on BJP leader.

Bahraich: भाजपा विधायक ने दी सफाई, बोले- बाद में पता चला कि मुकदमे में भाजपा नगर अध्यक्ष भी शामिल है

Wed, 23 Oct 2024 06:27 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Wed, 23 Oct 2024 06:27 AM IST
सार

भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह ने भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मुकदमा लिखा देने से कोई दोषी नहीं होता है।

विज्ञापन
Bahraich: BJP MLA Sureshwar Singh clearifies on filing FIR on BJP leader.
भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैंने स्पष्ट रुप से कहा है कि मुकदमा लिखा देने से न कोई मुलजिम होता है और न दोषी होता है जहां की घटना है वहां सीसीटीवी लगे हैं। उन्हें विवेचक देखेगा और जो भी दोषी होगा, जिसने फायर किया होगा, जिसने ईंट पत्थर चलाया होगा उस पर कार्रवाई करेगा। इसका महराजगंज की घटना से कोई लेना देना नहीं है। जहां बार-बार भाजपा का जिक्र आता है तो बता दें कि उसमें भाजपा का कोई नहीं है। मुकदमा दर्ज होने के बाद में मुझे जानकारी हुई कि अर्पित श्रीवास्तव भाजपा के युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष हैं। इसके अतिरिक्त मेरे विचार से भाजपा का कोई नहीं है। उक्त बातें मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा के महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कही।

विज्ञापन


बताते चलें कि भाजपा विधायक की ओर से महराजगंज में हुए रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड के बाद अस्पताल चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे सात नामजद व अज्ञात पर बलवा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इसमें भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव समेत अन्य लोग शामिल है जिसके बाद से विपक्ष हमलावर है और देश व प्रदेश भर में भाजपा की किरकिरी हो रही है। विपक्षी पार्टियां भाजपा पर दंगा करवाने का आरोप तक लगा रही हैं।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें - उपचुनाव पर बोले अखिलेश यादव- गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के जगह-जगह पोस्टर लगाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अमेरिका को हथियार बेचने वाला पहला राज्य होगा यूपी, 100 साल बाद यहां से फिर निकलेगी 1.1 KG वजनी वेब्ले-455


अखिलेश यादव इसी को आधार बनाकर जमानत बचाना चाहते
भाजपा विधायक ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि भाजपा विधायक ने भाजपा पदाधिकारियों पर दंगा करने मुकदमा लिखाया है। जो सरासर गलत है। अखिलेश यादव इसी को आधार बनाकर उपचुनाव लड़ना और अपनी जमानत बचाना चाहते हैं तो वह कुछ भी लिखें हम कुछ नहीं कह सकते हैं। कहा अखिलेश नशेड़ियों के वीडियो ट्वीट कर वाहवाही बटोर रहे हैं।

पुलिस व एलआईयू पूरी तरह फेल
विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि जिले में पुलिस व एलआईयू पूरी तरह फेल है। हरदी थाना प्रभारी व महसी चौकी प्रभारी भी फेल रहे। लगभग 40 साल से महराजगंज में उसी रास्ते से मूर्ति विसर्जन जुलूस निकलता है। हर बार जगह-जगह पीएसी तैनात रहती थी और चाक चौबंद व्यवस्था रहती थी। इस बार इसके पहले गणेश पूजा के दौरान भी गाने को लेकर उन लोगों ने आपत्ति जताई थी लेकिन यह विषय में न तो पूजन समितियों ने बताया और न ही पुलिस ने बताया।

सुबह से बंदूक साफ व कारतूस सुखा रहा था हमीद
विधायक सुरेश्वर सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर पर रेहुवा निवासी गोलू मिश्रा काम करता है जिसने रिकार्डेड बयान दिया है कि विसर्जन के दिन सुबह से ही हमीद बेटों सरफराज आदि के साथ बंदूक साफ कर रहा था। साथ ही छत पर कारतूस सुखाने के लिए रखी थी। हमीद ने कहा था कि आज अगर गाना बजाया गया तो गोली चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed