{"_id":"67176b1519e7b59c580836ee","slug":"akhilesh-yadav-raises-question-over-women-security-in-uttar-pradesh-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: उपचुनाव पर बोले अखिलेश यादव- गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के जगह-जगह पोस्टर लगाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उपचुनाव पर बोले अखिलेश यादव- गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों के जगह-जगह पोस्टर लगाएंगे
Tue, 22 Oct 2024 03:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:29 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अधिकारी उपचुनाव में भाजपा को जिताने के लिए काम कर रहे हैं। हम उनकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे और जगह-जगह उनके पोस्टर लगा देंगे।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उपचुनाव में भाजपा को जिताने के लिए अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ताओं की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंबेडकरनगर के जिलाधिकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष की तरह काम कर रहे हैं। जो अधिकारी गड़बड़ करेंगे हम उनकी शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे और जगह-जगह उनके पोस्टर लगा देंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने महिला सिपाही के साथ हुए दुष्कर्म के मामले पर योगी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के मामले में प्रदेश में कानून व्यवस्था जीरो है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस दबाव में काम कर रही है। भाजपा ने पुलिस पर हथकड़ी लगा दी है।
विज्ञापन
एकजुट रहेगा इंडिया गठबंधन
अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन एकजुट है। उपचुनाव मिलकर लड़ेंगे। भाजपा कितना भी जोर लगा ले लेकिन पीडीए एकजुट रहेगा। उन्होंने एक साल में यूपी में गरीबी दूर करने के भाजपा के दावे पर कहा कि एक साल में तो सरकार ही चली जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा पर लगाया दंगा कराने का आरोप
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बहराइच में दंगा करवाया है। ये लोग उपचुनाव में हार से डर गए हैं और अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस भाजपा के दबाव में है। यूपी में फेक एनकाउंटर हो रहे हैं। सुल्तानपुर में मंगेश यादव का एनकाउंटर किया और जब सवाल उठने लगे तो एक ठाकुर का एनकाउंटर कर दिया। एक यादव की हत्या के बाद बैलेंस करने के लिए एक ठाकुर की हत्या कर दी। कहा कि जनता जब तक भाजपा को नहीं हटाएगी न्याय नहीं मिलेगा।
कटेहरी विधानसभा सीट के लिए दाखिल हुआ नामांकन
इसके पहले, अंबेडकरनगर के कटेहरी कटेहरी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए सपा प्रत्याशी शोभावती वर्मा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। उन्होंने दो सेट में पर्चा भरा। सांसद लालजी वर्मा, पूर्व मंत्री विधायक राम अचल राजभर, पूर्व सांसद विधायक त्रिभुवन दत्त और पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव के साथ नामांकन करने के बाद शोभावती ने कहा कि कटेहरी की जनता उनके साथ है। जाति धर्म से ऊपर उठकर मतदाता उनका साथ देंगे।
बसपा प्रत्याशी ने भी भरा पर्चा
कटेहरी उपचुनाव में बसपा प्रत्याशी अमित वर्मा ने भी मंगलवार दोपहर बाद अपना परचा दाखिल कर दिया। कटेहरी से 2012 में काग्रेस से चुनाव लड़ चुके अमित इस बार बसपा से मैदान में हैं।