Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: Absconding shooter Shiva arrested in Baba Siddiqui murder case, caught by joint team of Mumbai Crime

बहराइच: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में फरार शूटर शिवा गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच व एसटीएफ की टीम ने पकड़ा

Mon, 11 Nov 2024 07:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 11 Nov 2024 07:06 AM IST
सार

Baba Siddiqui murder case: शूटर शिवा को शरण देने व नेपाल भागने में मदद करने के अपराध में टीम ने उसके साथियो गांव निवासी अनुराग कश्यप, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेश प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Bahraich: Absconding shooter Shiva arrested in Baba Siddiqui murder case, caught by joint team of Mumbai Crime
बाबा सिद्दीकी का हत्यारा गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुबंई क्राइम ब्रांच और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रविवार को नानपारा कोतवाली इलाके के हांड़ा बसेहरी गांव के पास से नेपाल भागने की फिराक में रोडवेज बस से अपने साथियों के साथ जा रहे बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में फरार हत्यारोपी कैसरगंज के गंडारा गांव निवासी शिवा व उसके चार अन्य साथियों को पकड़ लिया। टीम उन्हें अपने साथ दिल्ली ले जाने की तैयारी में है।

विज्ञापन


नानपारा कोतवाली के हाड़ा बसेहरी गांव के पास चार इनोवा वाहन से मुंबई क्राइम ब्रांच व एसटीएफ के जवान पहुंचे और नेपालगंज नानपारा मार्ग पर रोडवेज बस को रोक लिया। कुछ संदिग्ध युवकों को बस से उतारकर हांडा बसेहरी स्थित होटल में लेकर गए। यहां सभी ने संदिग्धों से लगभग दो घंटे पूछताछ की। इसके बाद टीम सभी को अपने साथ लेकर चली गई। टीम ने पूछताछ के समय होटल के मुख्य द्वार को बंद करवा दिया और किसी को भी अन्दर नहीं जाने दिया गया। एसटीएफ टीम में प्रभारी प्रमेश कुमार शुक्ल, उपनिरीक्षक जावेद आलम सिद्दकी आदि शामिल रहे। टीम ने शूटर के नेपाल भागने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


मददगार भी गिरफ्तार
शूटर शिवा को शरण देने व नेपाल भागने में मदद करने के अपराध में टीम ने उसके साथियो गांव निवासी अनुराग कश्यप, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, आकाश श्रीवास्तव और अखिलेश प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों के पास से बैग बरामद हुए जिसमें कपड़े और मोबाइल आदि सामान रखा मिला
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ नानपारा प्रदुम्न सिंह ने बताया एटीएस ने जिन युवकों को पकड़ा उनमें से एक बाबा सिद्दकी हत्याकांड में फरार आरोपी कैसरगंज निवासी शिवा है। वहीं उसके चार अन्य साथी भी गिरफ्तार हुए है। जिन्हें टीम अपने साथ ले गई है। उनसे क्या पूछताछ की गई, कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed