फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: A wolf took away the child sleeping with his mother, mutilated body was found, people got angry at t

बहराइच: मां के साथ सो रहे बालक को उठा ले गया भेड़िया, मिला क्षत विक्षत शव, वन विभाग पर फूटा लोगों का गुस्सा

Sun, 04 Aug 2024 01:18 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, बहराइच
अमर उजाला संवाद, बहराइच Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 04 Aug 2024 01:18 PM IST
सार

Wolf terror in Bahraich:बहराइच में भेड़िए का आतंक जारी है। शनिवार की रात मां के साथ सो रहे बच्चे को भेड़िया उठा ले गया। बाद में उसका क्षत-विक्षत शव जंगल में मिला। 

विज्ञापन
Bahraich: A wolf took away the child sleeping with his mother, mutilated body was found, people got angry at t
बहराइच में भेड़िए का आतंक। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : डेमो इमेज।

विस्तार

बहराइच जिले के हरदी थाना क्षेत्र में भेड़िए की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार की रात मां के साथ सो रही कोलैला निवासी किशन(07) को भेड़िया उठा ले गया। परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की। सुबह उसका क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वन टीम मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसैया चूड़ामणि के मजरा कोलैला निवासी किशन(07) शनिवार की रात अपनी मां के साथ सो रहा था। इस दौरान देर रात पहुंचा भेड़िया उसे दबोच ले गया। बालक की चीख सुन जागे परिजनों ने भेड़िया का पीछा किया, लेकिन भेड़िया उसे लेकर खेतों में भाग गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ रात भर मासूम की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार की सुबह गांव के बाहर खेत में उसका क्षत विक्षत शव पड़ा मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


पूर्व में दो मासूमो की जान और 7 को घायल कर चुका है भेड़िया
किशन को निवाला बनाने से पहले भेड़िया मासूम अख्तररजा (डेढ़ वर्ष), नकवा निवासी प्रतिभा (02) को भी निवाला बना चुका है। इसके अलावा गदामारखुर्द के सुखरामपुरवा गांव निवासी सोनू (08), नथुवापुर निवासी फकीरे (60) और उसकी बहु संपत(24), सिसैया चूड़ामणि निवासी मखाना(70), सोनम (10), राजपत(08) आदि को घायल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द पकड़ा जाएगा
भेड़िया को पकड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। पूरी टीम के साथ गांव में प्रवास कर रहे है। जल्द उसे पकड़ लिया जाएगा।- मोहम्मद शाकिब, वन क्षेत्राधिकारी महसी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed