फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bahraich: A tractor trolly hits an e rickshaw and auto, woman died.

Bahraich: ट्रैक्टर ट्रॉली ने ई रिक्शा और ऑटो में मारी टक्कर, महिला की मौत, 12 सवार घायल

Fri, 06 Dec 2024 01:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Fri, 06 Dec 2024 01:33 PM IST
सार

बहराइच के खैरीघाट में हुए हादसे में एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने ई रिक्शा और ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Bahraich: A tractor trolly hits an e rickshaw and auto, woman died.
टक्कर के बाद ऑटो। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहराइच के खैरीघाट थाना के इमामगंज नगर पुलिया के पास बृहस्पतिवार की रात गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने ई रिक्शा और ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में ई रिक्शा सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि ई रिक्शा और ऑटो में सवार 12 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के इमामगंज नहर पुलिया के पास नानपारा चीनी मिल गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। नानपारा की ओर से आ रहे ई रिक्शा में बैठे हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम बहदुरिया निवासी पंकज (23) , मीना, शिवाजी, लक्ष्मी पत्नी पंकज और चालक घायल हो गए। इसी दौरान ऑटो आ गया।
विज्ञापन


गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने ई रिक्शा में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो में सवार आठ यात्री घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी नानपारा पहुंचाया। लक्ष्मी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि हालत गंभीर होने पर पंकज, मीना, शिवा जी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया हादसे में महिला की मौत हुई है। टक्कर मारने वाले चालक का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed