{"_id":"66dade6658e2b329af045f23","slug":"bahraich-a-teen-aged-boy-died-and-six-injured-in-an-accident-on-huzurpur-payagpur-marg-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: कांवड़ियों को वापस लेकर लौट रहा टैंपो पलटा, किशोर की मौत व छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: कांवड़ियों को वापस लेकर लौट रहा टैंपो पलटा, किशोर की मौत व छह घायल
Fri, 06 Sep 2024 04:21 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:21 PM IST
सार
बहराइच के हुजूरपुर पयागपुर मार्ग पर हुए एक हादसे में कांवड़ियों को वापस लेकर लौट रहा टैंपो पलट गया। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई व छह जख्मी हो गए।
विज्ञापन
मृतक विकास।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बहराइच के हुजूरपुर पयागपुर मार्ग पर स्थित बाबा बागेश्वर नाथ शिव मंदिर पर जलाभिषेक के बाद कांवड़ियों को वापस घर ले जा रहा टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे टैम्पो में सवार जहां एक किशोर की मौत हो गई। वहीं, अन्य घायल हो गये हैं।
विज्ञापन
रानीपुर थाना क्षेत्र के अचौलिया थहिया निवासी दर्जनों लोग जगतापुर घाट से कांवर में जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए पयागपुर स्थित पाण्डव कालीन बाबा बागेश्वरनाथ को जलाभिषेक करने आये थे। शुक्रवार सुबह जलाभिषेक के बाद सभी लोग टैम्पो में सवार होकर वापस घर जा रहे थे। पयागपुर हुजूरपुर मार्ग पर लौकही के पास अचानक से टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे टैम्पो में सवार 14 वर्षीय विकास पुत्र लल्लन की जहां मौत हो गई। वहीं, शान्ति देवी (30) व ननकाई (40) का पैर और नीलम (14)का हाथ टूट गया।
विज्ञापन
प्रमोद कुमार और उजागर सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गये हैं जिन्हें इलाज हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन