{"_id":"68a6386b9ee680f9510f9d3d","slug":"bahirana-sahib-will-be-immersed-with-the-conclusion-of-chaliha-festival-lucknow-news-c-13-knp1050-1345567-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: चालीहा महोत्सव के समापन के साथ होगा बहिराणा साहिब का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: चालीहा महोत्सव के समापन के साथ होगा बहिराणा साहिब का विसर्जन
विज्ञापन
भगवान झूलेलाल।
लखनऊ। सिंधी समाज की ओर से 25 अगस्त को चालीहा साहिब महोत्सव के समापन के साथ बहिराणा साहिब का विसर्जन झूलेलाल घाट पर धूमधाम से किया जाएगा। पूजन के साथ भजन, भंडारे का आयोजन होगा। मशहूर गायक निखिल भगत और विशाल भगत गायिकी का कमाल दिखाएंगे।
चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी ने बताया कि इस खास मौके पर डांडिया का भी आयोजन होगा। भगवान झूलेलाल के भजनों और गीतों पर समाज के लोग झूमेंगे। कमेटी के अध्यक्ष रतन मेघानी व अशोक चांदवानी ने बताया कि 40 दिनों से पूरे प्रदेश में सिंधी समाज के परिवार मंदिरों में भगवान झूलेलाल के जयकारे लगा रहे हैं। इन दिनों शाकाहारी भोजन ही ग्रहण करते हैं। मौके पर महामंत्री संजय जसवानी, कोषाध्यक्ष श्याम कृषनानी, सुरेश छबलानी, हंसराज राजपाल, राजू जसवानी और सिंधु नगर सिंधी पंचायत कृष्णानगर के अध्यक्ष अशोक चांदवानी, महेश तलरेजा, लालचंद मंजर, नीरज राजपाल, दिनेश रायचंदानी और सुरेश छबलानी भी थे।
यह है मान्यता...
समाज के सुदाम चंद ने बताया कि मान्यता है कि सिंधु प्रदेश के शासक मिर्ख बादशाह के अत्याचारों से मुक्ति के लिए सिंधी समाज ने सिंधु नदी के किनारे 40 दिन तक परिवार सहित व्रत रखकर झूलेलाल साईं की आराधना की थी। इससे प्रसन्न होकर झूलेलाल ने नसरपुर के रतनराय व माता देवकी के घर में अवतार लिया और अत्याचारी मिर्ख बादशाह का हृदय परिवर्तित कर उनसे मुक्ति दिलाई थी।