फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bad weather in Kathmandu, two flights diverted to Lucknow

Lucknow News: काठमांडो में मौसम खराब, दो विमान लखनऊ डायवर्ट

Fri, 30 Jan 2026 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Bad weather in Kathmandu, two flights diverted to Lucknow
अमौसी एयरपोर्ट, लखनऊ। 
लखनऊ। काठमांडो में खराब मौसम के चलते बृहस्पतिवार सुबह दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार काठमांडो में घना कोहरा और कम दृश्यता के कारण विमानों की लैंडिंग प्रभावित हुई।
विज्ञापन

कुवैत से काठमांडो जा रही जजीरा एयरलाइंस की उड़ान संख्या जे9539 को सुबह 6:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया। इस विमान में 169 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। इसी क्रम में शारजाह से काठमांडो जा रही एयर अरेबिया की उड़ान संख्या जी9536 को भी लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। यह विमान काठमांडो एयरपोर्ट के ऊपर कई चक्कर लगाने के बाद सुबह 7:40 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा। विमान में 167 यात्री सवार थे। मौसम में सुधार होने पर दोनों विमान काठमांडो रवाना हुए।
विज्ञापन



कई उड़ानें निरस्त, कई विलंबित

बृहस्पतिवार को स्टार एयर की झारसुगुडा से लखनऊ आने वाली उड़ान एस5-228, एअर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई-लखनऊ उड़ान आइएक्स-194, किशनगढ़-लखनऊ की उड़ान एस5-222 निरस्त हो गईं। इस कारण लखनऊ से दुबई जाने वाली उड़ान आइएक्स-193, किशनगढ़ की उड़ान एस5-223, झारसुगुडा की उड़ान एस5-229 भी निरस्त की गईं। मस्कट जाने वाली उड़ान ओवी-706 समय से 36 मिनट, क्यूपी-1526 लखनऊ-मुंबई 50 मिनट, एफजेड-222 लखनऊ-दुबई 32 मिनट, आइएक्स-1507 लखनऊ-दिल्ली 5:30 घंटे, 6ई-6968 लखनऊ-अहमदाबाद 50 मिनट की देरी से रवाना हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed