फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bad weather in Delhi, Pune flight diverted to Lucknow

Lucknow News: दिल्ली में मौसम बिगड़ा, पुणे से आ रही उड़ान लखनऊ डायवर्ट

Sun, 31 May 2026 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Bad weather in Delhi, Pune flight diverted to Lucknow
लखनऊ। पुणे से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान शुक्रवार रात खराब मौसम के कारण लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। विमान दोबारा दिल्ली रवाना होता, उससे पहले ही क्रू सदस्यों की ड्यूटी की अवधि पूरी हो गई। इस कारण उड़ान को निरस्त कर दिया गया। इससे नाराज यात्रियों ने हंगामा किया। इस पर उन्हें दूसरे विमानों से रवाना किया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में अचानक मौसम खराब हो जाने से फ्लाइट आईएक्स-1231 को शुक्रवार रात 9:40 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। इसमें 166 यात्री थे। मुसाफिरों को उम्मीद थी कि मौसम सामान्य होने पर उड़ान दिल्ली के लिए रवाना होगी, लेकिन स्टाफ की ड्यूटी अवधि पूरी हो जाने से एयरलाइन ने उड़ान रद्द करने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी मिलते ही यात्रियों ने एयरपोर्ट पर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


स्थिति को संभालने के लिए एयरलाइन और एयरपोर्ट के अधिकारियों ने वैकल्पिक व्यवस्था की। 154 यात्रियों को रात 1:14 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट आईएक्स-2073 से दिल्ली रवाना किया। बचे 12 यात्री शनिवार सुबह 7:55 बजे फ्लाइट आईएक्स-1767 से दिल्ली भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed