फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bad weather affect, public ll face water crisis

आज आधे लखनऊ में पानी संकट, 10 लाख लोग होंगे प्रभावित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
bad weather affect, public ll face water crisis
लखनऊ। तेज आंधी और पानी की वजह से रविवार शाम गऊघाट स्थित पम्पिंग स्टेशन की बिजली व्यवस्था तारों पर एक पेड़ गिर जाने से ध्वस्त हो गई। इससे ऐशबाग और बालागंज जलकल को होने वाले पानी की आपूर्ति ठप हो गई। इसका असर सोमवार सुबह दोनों जगहों से करीब 10 लाख की आबादी को होने वाली आपूर्ति पड़ेगा। जलकल के सचिव ओपी सिंह ने बताया गऊघाट पंपिंग स्टेशन में एक भारी पेड़ बिजली के तारों पर गिर गया जिससे पंपिंग स्टेशन की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है लेकिन पेड़ हटाने और विद्युत आपूर्ति बहाल करने में छह से आठ घंटे का समय लग सकता है। उनका कहना है कि इससे ऐशबाग और बालागंज जलकल को कच्चा पानी गऊघाट से नहीं मिल पाएगा। इसका असर सोमवार को सुबह होने वाली आपूर्ति पर पड़ेगा। यदि आपूर्ति जल्द बहाल न हो पाई तो पेयजल की किल्लत बढ़ सकती है। दोनों जलकल से करीब 10 लाख की आबादी को पानी की आपूर्ति की जाती है। जिन इलाकों में आपूर्ति होती है उनमें पुराना लखनऊ, चौक, बालागंज, चौपटिया, डालीगंज, राजाजीपुरम, चारबाग, लालकुआं, लालबाग, रकाबगंज, डालीगंज, मालवीय नगर, नक्खास, सदर और बटलर पैलेस के इलाके मुख्यरूप से शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed