{"_id":"b068cb5af634f72a5563b3ee250e9eca","slug":"bad-server-service-at-lesa","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेसा का सर्वर ठप, नहीं जमा हुए बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेसा का सर्वर ठप, नहीं जमा हुए बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Feb 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
लेसा के सर्वर में बुधवार को एक बार फिर गड़बड़ी आ गई। इसके चलते दोपहर दो से शाम चार बजे तक बिजली के बिल जमा नहीं हुए।
विज्ञापन
सर्वर न चलने के कारण विद्युत उपकेंद्रों पर बिल जमा करने पहुंचे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
उधर रायबरेली रोड की वृंदावन कॉलोनी में सड़क चौड़ीकरण के कारण दोपहर दो से शाम छह बजे तक बिजली गुल रही।
चिनहट में भी ट्रांसमिशन लाइन बंद होने के कारण गोमतीनगर और चिनहट में एक घंटा तक दोपहर 2:45 से 3:45 तक बिजली नहीं आई।
उधर, पॉवर स्टेशन बीकेटी,इटौंजा व बौरुमऊ से जुड़े गांवों व कस्बों में बुधवार को सुबह से शाम तक घंटों बिजली की आवाजाही बनी रही।
इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पॉवर स्टेशन इटौंजा के पांच गांवों में कई दिनों बाद भी जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा सके है।