फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Bad result of some districts of UP.

इस बार धोखे में रहे नकल कराने वाले, गिरे औंधे मुंह

Sun, 17 May 2015 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 17 May 2015 07:02 PM IST
विज्ञापन
Bad result of some districts of UP.

यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षा में नकल रोकने के लिए शासन और कोर्ट की सख्ती का असर दिखाई पड़ा है। अबकी रिजल्ट में नकल कराने वालों के लिए गढ़ कहे जाने वाले  गाजीपुर, एटा, मिर्जाप़ुर, कासगंज, हरदोई जैसे जिले बोर्ड की ओर से जारी सूची में अंतिम पायदान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


बोर्ड की सख्ती का असर रहा कि इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा परिणाम आगे नहीं बढ़ सका बल्कि इंटरमीडिएट में ३.३८ फीसदी और हाईस्कूल का परिणाम १.५७ फीसदी कम हो गया।
विज्ञापन


जिन जिलों से अधिक फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, पूरी परीक्षा के दौरान नकल का बोलबाला रहा, वहां के नतीजे सामान्य रहे। नकलमंडी के लिए बदनाम जिले प्रदेश की लिस्ट में फिसड्डी साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी छात्रों को परीक्षा से रोकने में नाकाम माध्यमिक शिक्षा विभाग ने नकल माफिया का जाल तोडऩे के लिए मूल्यांकन का डंडा चलाया।

अपनाया गया विशेष मूल्यांकन का फॉर्मूला

Bad result of some districts of UP.

सूत्रों की माने तो ऐसे जिले जहां बड़े पैमाने पर फर्जी दाखिले और नकल की शिकायत थी, वहां के लिए 'विशेष मूल्यांकन का फार्मूला अपनाया गया।

जिन स्कूलों के बारे में बोर्ड के पास शिकायत थी, वहां पांच से दस कापियों के जबाव एक जैसे दिखे तो कॉमन मार्किंग करा दी गई। नतीजा रहा कि गाजीपुर, एटा, मिर्जापुर, कासगंज, हरदोई, मऊ, मुरादाबाद, कौशांबी जैसे जिलों के नतीजे सामान्य रहे।

मूल्यांकन में बोर्ड की उदारता के बावजूद नकलमंडी के रूप में चर्चित कौशांबी,  प्रदेश में सबसे निचले पायदान पर रहा। इसी तरह गाजीपुर नीचे से दूसरे यानी प्रदेश में ७४वें और हरदोई ७३ वें स्थान पर रहा।

बोर्ड के अधिकारी के मुताबिक परीक्षा में सबसे अधिक नकल गाजीपुर, मथुरा, देवरिया और एटा में हुई। इन जिलों से यह शिकायत भी रही कि नकलमाफिया ने बड़े पैमाने पर कापियां बदलवा दीं लेकिन इसके बाद भी वहां के नतीजे औरों के मुकाबले काफी कम रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed