फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Baby Rani Maurya said Akhilesh is silent on Maulana's comment on Dimple for votes

डिंपल यादव पर मौलाना की टिप्पणी: भड़कीं योगी की मंत्री, बोलीं-सियासी फायदे के लिए पत्नी के अपमान पर मौन अखिलेश

Tue, 29 Jul 2025 02:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 29 Jul 2025 02:13 PM IST
सार

महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि वोट के लालच में डिंपल यादव पर मौलाना द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर अखिलेश यादव मौन हैं। स्वार्थ की खातिर सपा अध्यक्ष ने महिला सम्मान से समझौता कर लिया है। 

विज्ञापन
Baby Rani Maurya said Akhilesh is silent on Maulana's comment on Dimple for votes
कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद की टिप्पणी मामले में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की चुप्पी पर भाजपा ने निशाना साधा है। महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्या ने कहा कि महिला सम्मान के खिलाफ मौलाना की टिप्पणी पर सपा अध्यक्ष की चुप्पी साबित कर रही है कि वोट के लालच में उनकी पार्टी किसी भी हद तक गिर सकती है।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नई दिल्ली की मस्जिद में हुई बैठक के बाद कुछ मुस्लिम धार्मिक नेताओं ने डिंपल यादव को राजनीतिक हिंदू महिला कहकर उनके पहनावे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। यह एक महिला सांसद ही नहीं बल्कि भारतीय नारी और संस्कृति पर हमला था। वोट की खातिर महिला अस्मिता से समझौता सपा के राजनीतिक स्वार्थ को दर्शाता है।

विज्ञापन

सियासी फायदे के लिए पत्नी के अपमान पर भी मौन

मौर्या ने कहा, हमारी और डिंपल यादव की विचारधारा भले ही अलग हो, लेकिन महिला का अपमान भाजपा को स्वीकार नहीं है। इस पर अखिलेश का मौन क्या इस सोच की सहमति है कि सपा में महिलाओं की गरिमा अब मौलवी तय करेंगे? यह भी साफ हो रहा है कि वह तालिबानी मानसिकता वालों के इतने बड़े समर्थक हैं कि सियासी फायदे के लिए अपनी पत्नी के अपमान पर भी मौन हैं। सपा में भी साहस नहीं है कि वह अपनी सांसद की मर्यादा की रक्षा कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की हर बेटी का मुद्दा

बेबी रानी ने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ डिंपल यादव का नहीं बल्कि देश की हर बेटी का है। भाजपा हर बेटी के सम्मान में अडिग है। वहीं, कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं का नारा देने वाली प्रियंका गांधी वाड्रा भी अपनी साथी महिला सांसद के अपमान पर मौन हैं। वोट बैंक के लिए राहुल की ज़ुबान पर भी ताले लग जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed